K8 Note और K8 Plus के लॉन्च करने के बाद, Lenovo ने अपने नए स्मार्टफोन K8 को भारत में लांच कर दिया है। एक महीने पहले Lenovo ने K8 Plus के लॉन्च इवेंट में घोषणा की थी कि वह जल्द ही एक और स्मार्टफोन को लांच करने वाले हैं। और अंततः Lenovo ने आधिकारिक रूप से K8 की घोषणा की है जो कि Venom Black एंड Fine Gold रंगों में उपलब्ध होगा। (Read in English)
Unleash #KickassPower with the #LenovoK8. Available at a store near you! Buy now for Rs. 10,499 – https://t.co/P7AXO5dFRu pic.twitter.com/PA4SP4VE63
— Lenovo India (@Lenovo_in) September 26, 2017
यह भी पढ़ें: 13MP Dual-Rear कैमरा के साथ लांच हुआ 10.or G (Tenor G), जानिए इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर
Lenovo K8 स्पेसिफिकेशन्स
Lenovo के इस नवीनतम बजट स्मार्टफोन में एक फुल-मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन दी गयी है। सामने की ओर 5.2 इंच की HD डिस्प्ले है जिस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास मौजूद है। स्मार्टफोन एक रियर-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह एक बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव के लिए Dolby Atmos और Lenovo Theatermax तकनीक के साथ समर्थन करता है।
Lenovo K8 स्मार्टफोन 3GB रैम के साथ 2.3GHz ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलेओ P 20 चिपसेट पर चलता है। फोन में 32GB इंटर्नल स्टोरेज दी गयी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के इस्तेमाल द्वारा बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो यह स्मार्टफोन में phase detection autofocus और LED फ़्लैश के साथ 13MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सामने की ओर, 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो कि LED फ्लैश के साथ आता है।
Lenovo ने कनेक्टिविटी विकल्पों पर अधिक जोर दिया है जिसमें 4G LTE, VoLTE (voice over LTE), dual-SIM slots, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS और USB OTG आदि शामिल हैं। फोन एंड्रॉइड 7.1.1 नोगाट पर काम करता है। इसमें टर्बो चार्जिंग के साथ 4000 mAh की बैटरी दी गयी है।
Lenovo K8 मूल्य और उपलब्धता
Lenovo k8 भारत में 10,499 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगा। K8 को देश भर में Lenovo के एक्सक्लूसिव स्टोर और अन्य प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर बेचा जाएगा।
Lenovo K8 का संक्षिप्त विवरण
Model | Lenovo K8 |
Display | 5.2-Inch, HD, 2.5D glass |
Processor | 16nm process based octa-core MediaTek P20 processor |
RAM | 3GB |
Internal Storage | 32GB,expandable up to 128GB |
Software | Android 7.1.1 Nougat |
Primary Camera | 13MP rear camera |
Secondary Camera | 8MP selfie camera |
Dimensions | 147.9 x 73.7 x 9 mm; 165 grams |
Battery | 4000mAh battery |
Others | 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm, micro USB, TheaterMax, Dolby Atmos |
Price | Rs. 10,499 |