Nothing Ear 2 Buds फर्स्ट लुक रिवील; पर्सनलाइज्ड ANC और एडवांस EQ के साथ मिलेंगे और भी फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing एक बार फिर से सुर्ख़ियों में नज़र आया है। इसका सुर्ख़ियों में आने का कारण है कि, Nothing के सीईओ (CEO) कार्ल पेई ने Nothing Phone 2 के सम्बन्ध में पुष्टि करते हुए खबर दी है कि, यह आगामी फोन एक “प्रीमियम” स्मार्टफोन होगा और 2023 के अंत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हमें Nothing Ear 2 Buds की तस्वीरें उसके सभी फीचरों के साथ प्राप्त हुई है। आपको बता दे कि Nothing Ear 2 Buds, Nothing Ear 1 TWS (ट्रू वायरलेस) ईयरबड्स का सक्सेसर है।

अभी हाल ही में हमें प्रतिष्ठित और जाने-माने टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली (Onleaks) द्वारा Nothing Ear 2 Buds के रेंडर प्राप्त हुए हैं। तस्वीरों से पता चला है कि Buds के ऑडियो वियरेबल के बाहरी हिस्से में कुछ मामूली बदलाव किये गए हैं।

यह भी पढ़े :-ग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo X90 Pro के स्पेक्स हुए लीक, जानिए यहाँ

Nothing Ear 2 Buds इमेजिस:

Nothing Ear 1 vs Nothing Ear 2 buds: क्या है इनके डिज़ाइन में बदलाव ?

यदि हम Nothing Ear 2 Buds की डिज़ाइन में बदलाव की बात करे तो, तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि Buds में केवल नॉइस कैंसलेशन के स्थान को बदल दिया गया है, इसे तस्वीर में लाल रंग के निशान से दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने Buds के इंटरनल पार्ट्स में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए हैं, जिन्हें तस्वीरों में पीले तथा संतरी रंग के निशान से दर्शाया गया है।

Nothing Ear 2 buds फीचर

यदि Nothing Ear 2 buds के डिज़ाइन की बात की जाये तो, buds के डिज़ाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है अपितु, इसकी फीचर सूची को निश्चित रूप से अपग्रेड किया गया है। Nothing Ear 2 buds पर्सनलाइज्ड एएनसी (ANC) के साथ आएगा। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता को अपनी पसंद के अनुसार नॉइज़ कैंसलेशन का स्तर सेट करने की आज़ादी होगी। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी होगा। Nothing Ear 2 buds ड्यूल कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा, जिसका अर्थ है कि यह buds एक साथ दो डिवाइसों से कनेक्ट हो सकता है और उपयोगकर्ता उनके बीच तेजी से स्विच भी कर सकता है। Nothing Ear 2 buds में कस्टम सेटिंग्स और फाइंड ईयरबड्स फीचर के साथ एडवांस EQ फीचर को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े :-2024 में Apple लॉन्च कर सकता है अपना पहला Foldable iPad: रिपोर्ट

Related Articles

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

ImageNothing ear (1) earbuds 27 जून को होंगे भारत में लॉन्च; कंपनी ने की कीमत की घोषणा

Nothing ने भारत में अपने नए हैडफ़ोन का ख़ुलासा कर दिया है। हालांकि ये नए Nothing ear (1) ANC earbuds अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन कंपनी ने ये घोषणा की है कि इन्हें 27 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा और इन्हें आप Flipkart से खरीद सकेंगे। साथ ही ब्रांड ने कीमत की …

ImageNothing Ear (Stick) भारत में लॉन्च, लेकिन क्यों आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए

Nothing Ear (Stick) कई अफवाहों के बाद भारत में लॉन्च हुआ है। इस कंपनी का ये तीसरा प्रोडक्ट है और दूसरे इयरबड्स। इससे पहले कंपनी Nothing Ear (1) को भारतीय बाज़ार में लेकर आयी थी, जिनकी कीमत अब 7,299 रूपए है। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि ये नए बड्स पुराने Nothing Ear (1) …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.