Home अफवाहे/लीक्स Nokia X6 के ग्लोबल वरिएन्त और Nokia 5.1 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेट;...

Nokia X6 के ग्लोबल वरिएन्त और Nokia 5.1 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेट; जल्द हो सकते है लांच

0

HMD ग्लोबल ने हाल ही में Nokia 5.1, Nokia 3.1 और Nokia 2.1 को चीन में लांच किया था। अभी हाल ही में ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साईट पर नोकिया की 3 डिवाइस देखी गयी है जिनके साथ डिवाइस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन पूरी सम्भावना है की यह डिवाइस Nokia 5.1 Plus (Nokia X5) और Nokia X6 हो सकती है।

कंपनी के सीपीओ मिस्टर Juho Sarvikas ने भी ट्विटर पर पूछा था की क्या उन्हें Nokia X6 को चीन के बाहर पेश करना चाहिए। इसी से उम्मीद की जा रही है की कंपनी इस डिवाइस को ग्लोबली लांच कर सकती है।

Nokia X6 और Nokia X5 से जुडी जानकारी

TENAA लिस्टिंग के अनुसार नोकिया स्मार्टफोन को TA-1109 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है जो Nokia 5.1 Plus या Nokia X5 (2018) हो सकता है। यह डिवाइस मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश की जाएँगी जबकि कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी की Nokia 5.1 Plus या X5 (2018) को मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा।

Nokia 5.1

डिवाइस से जुड़े लीक रेंडर में भी दिखाया गया है की Nokia 5.1/ X5 (2018) काफी पतले बेज़ेल वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया जायेगा। पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप तथा फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया होगा और हम उम्मीद कर सकते है की यहाँ पर वर्टीकल ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

Nokia X6

इसके अलावा नोकिया के दो अन्य फोन मॉडल नंबर TA-1083 और TA-1116 को भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है जो Nokia X6 के ग्लोबल वरिएन्त होने के संकेत देता है। TA-1116 को हाल ही में रूस की सर्टिफिकेशन साईट पर भी देखा गया था। चीन में नोकिया X6 को स्नैपड्रैगन 636 और 6GB रैम के साथ पेश किया गया था। जिसके साथ आपको ड्यूल कैमरा सेटअप और एंड्राइड ओरियो भी मिलता था।

Nokia X6 और Nokia 5.1 की उपलब्धता

अभी इस डिवाइस की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन सर्टिफिकेशन प्रोसेस से तो यही उम्मीद की जा सकती है की डिवाइस जल्द ही लांच की जा सकती है।

अभी यह जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है इसलिए इनमे बदलाव की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version