Home Uncategorized MWC प्रीव्यू 2018: जाने क्या पेश करेंगी Samsung, Nokia, Sony और Huawei

MWC प्रीव्यू 2018: जाने क्या पेश करेंगी Samsung, Nokia, Sony और Huawei

0

26 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में सबसे बड़ा टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2018 होने जा रहा है। इस इवेंट में सैमसंग, नोकिया, सोनी, आसुस और अन्य कम्पनियाँ कई शानदार स्मार्टफोन पेश करेंगी। इस साल भी पूरी उम्मीद है की लांच किये जाने वाले स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी और सुविधाओं को एक नए लेवल पर ले जायेंगे जो उपयोगकर्ता के लिए एक नया और बेहतर अनुभव होगा। इसलिए अगर आप MWC 2018 की सभी डिवाइसो पर नज़र रखना चाहते है तो आपके लिए हम इवेंट का शेड्यूल लेकर आये है।

Samsung

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग आगामी MWC 20118 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9+ को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी का ये इवेंट भारतीय समयानुसार 25 फरवरी को 10:30pm को आयोजित किया जायेगा। यह दोनों स्मार्टफोन नवीनतम प्रचलन के अनुसार ‘इंफिनिटी डिस्प्ले’ से युक्त होंगे और स्नैपड्रगन 845 द्वारा संचारित होंगे, लेकिन भारत में ये फ़ोन Exynos चिप के साथ लांच की जाने की सम्भावना है। कंपनी द्वारा अपने स्मार्टफोनो के कैमरा के लिए कोई नयी टेक्नोलॉजी जरूर पेश की जा सकती है। खबरों की माने तो सैमसंग अपने दोनों ही फोनो में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दे सकती है।

Nokia

यह भी पढ़े: Nokia MWC 2018 प्रीव्यू: ये फ़ोन हो सकते है लांच

सैमसंग की ही तरह नोकिया भी अपने सबसे प्रमुख स्मार्टफोन नोकिया 9 को इवेंट में पेश करेगी। स्पेसिफिकेशन की बात करे तो फ़ोन में ड्यूल रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है जो स्नैपड्रगन 835 द्वारा संचारित होगा। इसी के साथ कंपनी अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 1, और किफायती नोकिया 6(2018) को भी पेश कर सकती है। नोकिया का इवेंट भारतीय समयानुसार 25 फरवरी को रात 8:30 बजे आयोजित किया जायेगा।

Huawei

यह भी पढ़े: Honor 9 Lite का Review: बेसिक उपभोक्ताओं के लिए

चीनी स्मार्टफोन हुआवे भी इस इवेंट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। पहले अनुमान लगाया जा रहा था की कंपनी अपना नया फ्लैगशिप फ़ोन P20 लांच करेगी लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी आपके कुछ मध्यम-श्रेणी के स्मार्टफोनों को पेश कर सकती है। कंपनी के इवेंट की टाइमिंग 25 फरवरी शाम 6:30 बजे रखी गयी है।

Sony

यह भी पढ़े: Sony Xperia L2 सेल्फी-सेंट्रिक फोन भारत में हुआ लांच: जाने मूल्य और विशेषताएं

जापान की फ़ोन निर्माता कंपनी सोनी MWC 2018 में सबसे पहले अपने इवेंट का आयोजन करेगी। 26 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से सोनी का आयोजन शुरू हो जायेगा। यहाँ पर ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपना नया और प्रमुख स्मार्टफोन Xperia XZ2 पेश करेगी। अगर अफवाहों की माने तो यह सोनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमे 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया होगा और जो एंड्राइड ओरेओ पर कार्य करेगा।

Asus

यह भी पढ़े: Asus Zenfone 5 का रेंडर लीक, फरवरी 27 को होगा आधिकारिक लांच

ताइवान स्मार्टफोन मेकर आसुस भी MWC 2018 में शामिल होगा। कंपनी का इवेंट 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेगा। कंपनी अपनी नवीनतम स्मार्टफोन श्रृंखला ज़ेनफोन 5 को पेश करेगी जो एंड्राइड ओरेओ पर रन करेगा।

WhatsApp UPI Payment सर्विस बीटा उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध; पब्लिक रोल-आउट जल्द ही होगा शुरू

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version