Razr Fold के साथ Motorola की बड़ी एंट्री, अब फ्लिप नहीं बुक-स्टाइल डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

CES 2026 में Motorola ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को एक नया मोड़ देते हुए Razr Fold को पेश किया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो अब तक आने वाले Razr Flip जैसे क्लैमशेल डिजाइन से बिल्कुल अलग है। Motorola का दावा है कि यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फोल्डेबल डिवाइस में प्रोडक्टिविटी और बड़े डिस्प्ले का अनुभव चाहते हैं।

ये पढ़ें: Apple का अगला बड़ा दांव, iPhone में 200MP कैमरा लाने की तैयारी

Razr Fold ऐसे समय में लॉन्च हुआ है, जब Samsung अपने Galaxy Fold सीरीज़ को काफी हद तक परफेक्ट कर चुका है और Google का Pixel Fold भी बाज़ार में अच्छी पकड़ बना रहा है। इसके बावजूद Motorola ने इस सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Razr Fold में बड़ा इनर और आउटर डिस्प्ले मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और काम करने का अनुभव बेहतर हो सकेगा।

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr Fold में 8.1-इंच की LTPO OLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वहीं, बाहर की तरफ 6.6-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जो मौजूदा फोल्डेबल फोन्स के मुकाबले थोड़ा बड़ा है। खास बात यह है कि यह फोल्डेबल Moto Pen Ultra स्टायलस को भी सपोर्ट करता है, जिसमें पाम रिजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है।

कैमरा की बात करें तो Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि इनर डिस्प्ले पर 20MP का पंच-होल कैमरा मौजूद है।

ये पढ़ें: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

फोन में Moto AI से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Catch Me Up और Next Move जैसे टूल शामिल हैं, जो नोटिफिकेशन समरी और स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के आधार पर सुझाव देते हैं। हालांकि, Motorola ने फिलहाल Razr Fold के प्रोसेसर, बैटरी और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा।

Razr Fold को Pantone Lily White और Pantone Blackened Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।क्ष ` क्ष `

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.