Home अफवाहे/लीक्स Motorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन...

Motorola Razr 2 होगा 9 सितम्बर को लांच, जाने क्या होगा फोन में ख़ास?

0
Motorola Razr 2 Launch
Moto Razr 2019

मोटोरोला ने आज अपने एक नए स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा न अभी फोन का नाम नही शेयर नहीं किया है। पर कंपनी द्वारा पेश एक टीज़र टाइप विडियो के अनुसार यह फोन Motorola Razr 2 हो सकता है।

लेनोवो के स्वामित्व वाली Motorola ने इमेज के साथ कैप्शन में “फ्लिप एक्सपीरियंस एक बार फिर से” भी लिखा है जिसके से पूरी सम्भावना है की यह कंपनी का अगला फ्लिप फोन हो सकता है। यह डिवाइस 9 सितम्बर को पेश की जाएगी।

Motorola Razr 5G aka Razr 2 से जुडी जानकरी

अगर अफवाहों की माने तो यह डिवाइस Razr 2 के बजाये Razr 5G या Razr 2020 के नाम से भी पेश किया जा सकता है। यह पिछले साल लांच किये गये Moto Razr का एक अपग्रेड मॉडल होगा। ऐसा माना जा रहा है की यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ पेश की जाएगी जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

फोन में आपको 8GB की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। पिछली बार की तुलना में यहाँ पर बड़ी बैटरी के साथ आपको फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। उम्मीद यही है की इस बार का कैमरा सेटअप भी पिछले की तुलना में अपग्रेड होकर पेश किया जायेगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ पर 20MP का फ्रंट कैमरा तथा पीछे की तरफ 48MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। चीन में यह डिवाइस सर्टिफिकेशन साईट पर पहले भी देखी जा चुकी है। अगर Motorola Razr 2019 के फीचरों पर नजर डाले तो:

Motorola Razr (2019) की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola Razr (2019)
डिस्प्ले
  • 6.18 इंच, 876 x 2142 पिक्सेल(~374 PPI डेंसिटी)
  • 2.7-इंच, TFT डिस्प्ले, 600 x 800 पिक्सेल
कैमरा 16MP f/1.7 (रियर) + 5MP (प्राइमरी डिस्प्ले)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 710
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई
बैटरी 2510mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य eSIM, USB टाइप-C port, NFC, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11ac, 4G LTE, and GPS
प्राइस $1,499.99 (लगभग 1,07,400 रुपए)

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version