Motorola One 5G Ace सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola One 5G Ace स्मार्टफोन को आज US में लांच किया गया है। यह स्मार्टफोन इसी महीने से सेल के लिए भी उपलब्ध हो जायेगा। इसमें आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ 5,000mAh बड़ी बैटरी और 48MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है तो चलिए नज़र डालते है इसके सभी फीचरों पर:

Motorola One 5G Ace की कीमत

One 5G Ace मार्किट में Frosted Silver कलर में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत $399.99 रखी गयी है। अभी के लिए ये डिवाइस US के मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा Motorola One 5G Ace को भारत लाए जाने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Motorola One 5G Ace के फीचर

Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 6.7-इंच की LCD डिस्प्ले 1080X2400 रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर 2GHz स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है जिसको आप 1TB तक भी बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 2MP के एक्स्ट्रा डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है। सामने नौच में आपको 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में नाईट विज़न मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट मोड और शॉट ऑप्टिमाइजेशन मोड का सपोर्ट भी मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलता है। इसके अलावा 5,000mAh की बड़ी बैटरी 10W टर्बोपॉवर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।

Motorola One 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola One 5G
डिस्प्ले 6.7-इंच LCD स्क्रीन 2520 x 1,080 रेज़ोलुशन, 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर 2Ghz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 750G
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB UFS 2.1 (1TB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 48MP + 8MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh, 10W टर्बो पॉवर चार्जिंग सपोर्ट
प्राइस $399.99

Related Articles

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

ImageMotorola One 5G हुआ 90Hz CinemaVision डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola One Zoom स्मार्टफोन को बर्लिन में चल रहे IFA 2019 इवेंट में लांच किया गया है। यह स्मार्टफोन इसी महीने से सेल के लिए भी उपलब्ध हो जायेगा। इसमें आपको लेटेस्ट रेंडी क्वैड-कैमरा सेटअप के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 48MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है तो चलिए नज़र डालते है इसके सभी फीचरों …

ImageMotorola Razr 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola ने अपने Razr 5G से पर्दा उठा दिया है जो पिछले साल लांच किये गये मॉडल से बेहतर नज़र आता है। Razr 2019 में मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन था जिसमे आपको फ्लिप टाइप फोल्ड देखने को मिलता है। इस नयी डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 माइक्रोफोन जैसे फीचर …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.