Motorola का सबसे पतला फोन: Moto X70 Air चीन में लॉन्च, अब इंडिया बारी, जानें फीचर्स और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आखिरकार चीन में अपना नया Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का “Air Series” के तहत पहला स्मार्टफोन है। 5.99mm की सुपर स्लिम बॉडी और सिर्फ 159 ग्राम वज़न के साथ यह फोन फिलहाल मोटोरोला का सबसे पतला डिवाइस बन गया है। दिलचस्प बात ये है कि लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी ने भारत में भी इसी फोन का टीज़र जारी कर दिया है। यानि अब भारत में इसकी एंट्री बस कुछ ही दिनों की बात है।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

Moto X70 Air भारत में कब होगा लॉन्च

Motorola India ने अपने सोशल मीडिया पर एक टीज़र पोस्ट किया है जिसमें “battery that beats the clock” लाइन के साथ फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। हालांकि कंपनी ने नाम साफ नहीं किया, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये Moto X70 Air ही होगा, जिसे भारत में Motorola Edge 70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि इसका ग्लोबल लॉन्च 5 नवंबर को हो और उसके बाद भारत में भी जल्दी ही सेल शुरू हो जाए।

Moto X70 Air स्पेसिफिकेशन

सुपर स्लिम बॉडी के साथ इस फोन में 6.7-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। अंदर है, Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज। ये मेटल फ्रेम, IP68 + IP69 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आया है, और इसीलिए इसकी बिल्ड क्वॉलिटी भी फ्लैगशिप लेवल मानी जा रही है।

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS) और 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर (120° FoV) दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर भी मौजूद हैं। इतनी पतली बॉडी में भी कंपनी ने 3D Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम दिया है ताकि परफॉरमेंस बरकरार रहे।

इस स्लिम फोन में 4800mAh की बैटरी मिलती है जो 68W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 3a Lite लॉन्च डेट आउट, LED लाइट और ट्रांसपेरेंट लुक में जानें इस बार क्या है नया ट्विस्ट

Moto X70 Air की कीमतें

Moto X70 Air

चीन में फोन तीन – Gadget Grey, Lily Pad और Bronze रंगों में लॉन्च हुआ है।

12GB + 256GB मॉडल के लिए इसकी कीमत CNY 2,599 (लगभग ₹32,000) और 12GB + 512GB मॉडल के लिए CNY 2,899 (लगभग ₹36,000) रखी गई है। भारत में भी ये लगभग इसी रेंज में आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.