Motorola ने भारत में अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Moto G57 Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को ऐसे समय में पेश किया है जब उपयोगकर्ता लंबी चलने की क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन वाले फोन की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। 7,000mAh की विशाल बैटरी, Android 16 और नया Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट इसे अपनी मूल्य श्रेणी में खास बनाते हैं।

फोन की शुरूआती कीमत ₹14,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर्स के साथ इसे ₹12,999 में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर 3 दिसंबर से शुरू होगी। ये Pantone Regatta, Pantone Fluidity और Pantone Corsair रंगों में उपलब्ध होगा।

Moto G57 Power 5G स्पेसिफिकेशन
7,000mAh की बड़ी बैटरी
Moto G57 Power 5G की सबसे आकर्षक खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो कंपनी के अनुसार लगभग 60 घंटे तक चल सकती है। साथ ही ये 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस क्षमता वाले फोन इस कीमत पर कम ही देखने को मिलते हैं।
Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
फोन में Qualcomm का नया 4nm आधारित Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। साधारण उपयोग, सोशल मीडिया और हल्के गेमिंग के लिए ये सेटअप काफी माना जा सकता है।
ओस फोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। Corning Gorilla Glass 7i सुरक्षा और Smart Water Touch 2.0 तकनीक इसे उपयोग के दौरान और मज़बूत और ड्यूरेबल बनाती है।

Sony LYTIA 600 सेंसर
फोन में 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।
Moto G57 Power 5G उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक उल्लेखनीय विकल्प बनकर आया है जो किफायती श्रेणी में लंबे समय की चलने की क्षमता, साफ-सुथरा Android इंटरफ़ेस और भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































