Mi Notebook Pro 15 Ryzen Edition हुआ लॉन्च जाने इसकी कीमत और विशेषताएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज Mi Notebook Pro 15 के Ryzen एडिशन को R7-5800H प्रोसेसर के साथ लांच कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में मार्च महीने में लैपटॉप के इंटेल वैरिएंट को भी पेश किया था। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Mi Notebook Pro 15 Ryzen Edition के फीचर

जैसा की नाम से ही साफ़ है, लैपटॉप को 15-इंच स्क्रीन साइज के साथ पेश किया है। यह पैनल E4 OLED और 3.5K रेज़ोलुशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 93.7% स्क्रीन टू बॉडी रेशों के साथ आता है। लैपटॉप की डिस्प्ले आपको 600 निट्स तक की ब्राइटनेस देने में सक्षम है। डिस्प्ले में 10.7 बिलियन कलर, 10 बिट कलर डेप्थ, डीसी डिमिंग और TuV Rheinland certified eye Comfort जैसे फीचर भी मिलता है।

Mi Notebook Pro 15 Ryzen 7

लैपटॉप को AMD Ryzen 7 के साथ पेश किया है। लैपटॉप मार्केट में 16GB तक की रैम और 512GB तक की SSD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए तीन यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाईफाई 6 का सपोर्ट दिया गया है। पावर के लिए लैपटॉप को 66WHr की बैटरी के साथ पेश किया है इसमें चार्जिंग के लिए 100 वाट चार्जर भी मिलता है। डिवाइस की मोटाई लैपटॉप की मोटाई सिर्फ 15.9 एमएम है जबकि वजन सिर्फ और सिर्फ 1.8 किलोग्राम ही है।

Mi Notebook Pro 15 Ryzen Editon की कीमत और उपलब्धता

नोटबुक प्रो 15 Ryzen एडिशन को चीन में 6799 युवान की कीमत में पेश किया गया है और इसकी सेल ल 1 जून से चीन में शुरू हो जाएगी।

Related Articles

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

ImageXiaomi ने भारत में लॉन्च किये Mi Notebook Pro, Notebook Ultra और Mi TV 5X

Xiaomi का भारत में Smarter Living 2022 इवेंट खत्म हो चुका है। कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि 6 नए डिवाइस भारत में लॉन्च किये हैं, जिनमें नयी Mi Notebook, Mi TV 5X सीरीज़, और Mi Smart Band 6, नया Wi-Fi राऊटर, सिक्योरिटी कैमरा शामिल हैं। इनमें से कंपनी का पहला लैपटॉप Mi Notebook …

ImageMi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपना पहला लैपटॉप लांच कर दिया है। Mi Notebook 14 और Notebook 14 Horizon Edition दोनों ही लैपटॉप इंडिया में ग्लोबली लांच किये गये है जो अभी चीन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी के बाद कंपनी अब इंडिया में Asus, Lenovo, HP, Dell जैसे लैपटॉप …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.