LG Q7, Q7 Plus, Q7 Alpha हुए 4GB रैम तथा फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ कोरिया कंपनी ब्रांड LG ने काफी शांति के साथ अपने 3 नए स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। पिछले साल लांच किये Q6 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन के साथ लांच किये LG Q7, Q7 Plus, O7 Alpha मिड-बजट स्मार्टफोन की रेंज में हो रहे मुकाबले को और भी कड़ा बना देंगे। (Read in English)

LG के अनुसार, Q7 2018कुछ चुनिन्दा बाजारों जैसे यूरोप में जुलाई महीने में उपलब्ध हो जायेगा तथा उसके बाद ही यह कुछ और बाजारों जैसे अमेरिका तथा एशिया (जैसे भारत, चीन) आदि में पेश किया जायेगा।

LG Q7 के फीचर

LG Q7 सीरीज के तहत आपको Q7, Q7+ तथा Q7+ alpha पेश किया गया है। तीनो फ़ोनों में सिर्फ रैम और कैमरा सेंसर का ही अंतर है। तीनो ही फ़ोनों में आपको 5.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली फुल-विज़न डिस्प्ले दी जाएगी जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रखा हुआ है। LG Q7 सीरीज में आपको ग्लास बैक के साथ 2.5D आर्क ग्लास डिजाईन और घुमावदार किनारे दिए गये है। LG दावा करती है की उसके यह तीनो स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट है तथा MIL-STD810G स्टैण्डर्ड टेस्टिंग को भी सपोर्ट करते है।

तीनो ही फ़ोनों में आपको 1.5GHz या 1.8GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। LG Q7 और Q7 अल्फा में आपको 3GB रैम और 32GB  इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है वही दूसरी तरफ Q7+ में 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज विकल्प दिया गया है। LG ने यहाँ पर माइक्रोSD कार्ड के द्वारा 2TB तक का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Oppo F7 Review (In Hindi) | Oppo F7 का रिव्यु (हिंदी में)

फोटोग्राफी के लिए, LG Q7 और Q7 alpha में 13MP का रियर कैमरा मिलता है तथा Q7+ में थोडा बेहतर 16MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा के रूप में तीनो फ़ोनों में 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है वैसे कंपनी ने दावा किया है की कुछ बाजारों में डिवाइस 8MP के कैमरा सेंसर के साथ लांच की जाएँगी। Q7 2018 में आपको पोर्ट्रेट मोड फीचर भी दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy J8 और J6 हुए इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

हाल ही में लांच किये गये G7 Thinq की ही तरफ Q7 सीरीज में भी आपको AI इंटीग्रेशन कैमरा तथा इमेज रिकग्निशन के लिए QLens दिया गया है। LG ने यहाँ पर बेहतर ऑडियो आउटपुट के लिए DTS:X, Hi-Fi, Quad DAC भी शामिल किये है जो ऑडियो एक्सपीरियंस को काफी आकर्षक बना देते है।

Q7 सीरीज स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो के साथ 3,000mAh बैटरी द्वारा संचारित किये गये है। कनेक्टिविटी विकल्प के लिए 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ, NFC और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है. Q7 ब्लैक ब्लू या वोइलेट कलर वरिएन्त में उपलब्ध होगा।

Related Articles

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imageआगामी फरवरी महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2019 के पहले महीने में हमको काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जिनमे सबसे ख़ास साबित हुए है जनवरी महीने के अंत में पेश किये गये Honor View 20 और Samsung की नयी M-सीरीज के दोनों स्मार्टफोन। इस महीने के अंत में आपको MWC 2019 देखने का आयोजन होगा जहाँ पर एक से …

ImageSamsung Galaxy A-सीरीज में होगा बड़ा बदलाव; मार्च महीने के अंत में लांच होंगे A10, A20, A30

भारतीय बाजारों में M-सीरीज को सैमसंग ने अभी हाल ही में लांच किये था और आज इनकी पहली सेल भी थी जिसमे काफी कम समय में ही दोनों डिवाइस स्टॉक-आउट हो गयी है जिसका साफ़ मतलब है की गैलेक्सी M10 और M20 को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इनके बाद आज एक और …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.