Gmail का पासवर्ड भूल गए और मोबाइल नंबर भी याद नहीं, तो हम बताते हैं कैसे करें रिकवरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार हम अपना Gmail एकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं। दरअसल, कई दिनों तक लॉगिन होने की वजह से पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ती और अगर किसी दिन फोन या पीसी पर एकाउंट किसी भी वजह से लॉगआउट हो गया तो हमें लॉगिन करने के लिए पासवर्ड ही याद नहीं आता। पासवर्ड रिकवर करने के कई तरीके हैं। इसमें मोबाइल नंबर से लेकर रिकवरी ईमेल एड्रेस तक। हालांकि, मुश्किल तब आती है, जब सारी सिक्यॉरिटी डिटेल्स हमारे दिमाग से गायब हो चुकी होती हैं। ऐसे में पासवर्ड रिकवर करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस मुश्किल से कैसे निकला जाए।

ये पढ़ें: सामने आयी POCO M6 Pro 5G की लॉन्च डेट, Flipkart से होगी बिक्री

सबसे पहले इन तीन जगहों में से एक पर जाना होगा

  • सर्वप्रथम आपको उस जगह पर जाकर Gmail एकाउंट खोलना होगा, जहां आपने उसका सर्वाधिक उपयोग किया हो। ये जगह आपका ऑफिस, दुकान, घर भी हो सकता है।
  • ऐसा कोई Wi-Fi जहां आपने उस एकाउंट से कई बार लॉगिन किया हो।
  • ऐसी डिवाइस, जिस पर गूगल एकाउंट लॉगिन रहा हो।

फिर अपनाएं ये प्रक्रिया

  • ऐसा करने से पासवर्ड रिकवरी के वक्त आपकी पहचान करने में सहायता मिलती है। ऐसे में आपको इन जगहों पर अपना Gmail एकाउंट रिकवरी यूआरएल खोलना होगा।
  • उस डिवाइस पर आपको अपना ईमेल एकाउंट डालना होगा।
  • फिर फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करते ही जो आखिरी पासवर्ड आपके जेहन में हो, वह डाल दीजिए।
  • पासवर्ड गलत होने पर ट्राई एनअदर वे पर टैप करें।
  • वहां मोबाइल नंबर का विकल्प आए, लेकिन आई डोंट हेव मोबाइल नंबर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रही प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • ये प्रक्रिया तत्काल होती है। इसमें किसी से सिक्यॉरिटी के सवाल पूछे जाते हैं तो किसी से स्क्रीन पर दिख रहे कोड को कागज़ पर लिखकर सेल्फी क्लिक करके अपलोड करने को कहा जाता है।
  • कई मामलों में दूसरे मोबाइल नंबर पर ओटीपी से वेरीफिकेशन भी होता है।
  • पूरी प्रक्रिया गूगल पर निर्भर है। सारी डिटेल सही हुईं तो 6 घंटे में गूगल का मेल आ जाएगा।
  • इस मेल को पहले से लॉगिन डिवाइस पर क्लिक करके पासवर्ड बदल लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageGoogle की मेल आई-डी या पासवर्ड भूल जाने पर वापस कैसे पाएं – आसान स्टेप्स में जानें

धीरे-धीरे देश की अधिकतर जनता स्मार्टफोन की तरफ बढ़ चली है। जिनका फ़ीचर फ़ोन पुराना हो रहा है, वो भी अपग्रेड करते समय स्मार्टफोन को ही चुन रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हर स्मार्टफोन को चलाने के लिए उसमें अपनी Google आई-डी डालनी पड़ती है। फ़ोन में कॉन्टैक्ट …

Imageअगर गलती से कहीं भूल गए हैं अपना फ़ोन, तो सबसे पहले करें ये 5 काम नहीं तो हो सकता है नुकसान

आज कल स्मार्टफोन केवल किसी से बात करने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता। आज के समय में ये रोज़मर्रा के जीवन की एक आवश्यकता बन चुकी है, ख़ासकर शहरों में। चाहे आपको दुकान पर किसी भी सामान के पैसों का भुगतान करना, किसी की पेमेंट ट्रांसफर करनी हो, अपना बैंक बैलेंस चेक करना …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.