कम बजट में बेहद शानदार है Lava Agni 2 का डिज़ाइन: लीक हुई पहली तस्वीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन MediaTek के नए चिपसेट Dimensity 7050 के साथ आने वाला है। साथ ही इस नए चिपसेट के साथ आने वाला ये पहला स्मार्टफोन होगा। MediaTek ने भले ही इसे हाल ही में लॉन्च किया है, लेकिन इसके सभी फ़ीचर पिछले साल आये Dimensity 1080 चिप जैसे ही हैं। Dimensity 1080 किफ़ायती स्मार्टफोनों में आने वाला चिपसेट है, जिसकी परफॉरमेंस अच्छी रही है। कुल मिलाकर, ये वही चिपसेट है, लेकिन नए नाम के साथ।

ये पढ़ें: Realme मई में लॉन्च कर रहा है ये दो नए बजट स्मार्टफोन, क्या आप भी तलाश रहे हैं सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन ?

Lava Agni 2 के लॉन्च की तारीख़ आना बाकी है, लेकिन आज फ़ोन की पहली असल तस्वीर लीक हो गयी है, जिसमें इसके शानदार डिज़ाइन को देखा जा सकता है ।

अब फोटो में देख सकते हैं, कि कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और गोल है, जिसे रियर पैनल में ऊपर बीच में लगाया गया है। इस बार डिज़ाइन में बदलाव नज़र आ रहे हैं।

फीचरों की बात करें तो, Agni 2 में AMOLED डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की खबर आयी है, जबकि 2021 में लॉन्च हुए Agni 5G में LCD डिस्प्ले थी। इसके अलावा वो फ़ोन Dimensity 810 चिपसेट पर काम करता है, जबकि इसमें नया Dimensity 7050 होगा। इसके अलावा ये नया Agni 2, 256GB स्टोरेज और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है।

ये पढ़ें: Google Pixel 7a 11 मई को होगा भारत में लॉन्च, कीमतें भी आयीं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

Imageये एंट्री-लेवल स्मार्टफोन निर्माता भारत में नवंबर में लॉन्च करेगा अपना पहला 5G स्मार्टफोन

ये कंपनी एक भारतीय स्मार्टफोन कंपनी है, जो अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों के लिए जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं Lava की। ये ब्रैंड काफी समय से शांत ही है, लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि कंपनी नए स्मार्टफोन के साथ किफ़ायती 5G स्मार्टफोन मार्किट में दाखिल होने की सोच रही है। …

ImageRedmi Note 12 सीरीज़ 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Note 12 Pro+ का आएगा एक स्पेशल एडिशन

Redmi Note 12 सीरीज़ को लेकर कई लीक पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अब Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कल यानि 27 अक्टूबर 2022 को Redmi Note 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Redmi Note …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.