The Kapil Sharma Show best episodes: कपिल शर्मा का हंसता-गुदगुदाता कंटेंट अब OTT पर, ये बेस्ट एपिसोड्स और फिल्में देखने लायक हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Kapil Sharma इस समय सिर्फ भारत में कॉमेडी के किंग हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी वीकेंड मस्ती एक लाफ्टर सेशन के बिना अधूरी लगती है, तो खुश हो जाइए, हम आपको यहाँ कपिल शर्मा की कुछ खास फिल्मों और The Kapil Sharma Show के अब तक बेहतरीन एपिसोडों की जानकारी दे रहे हैं, जो अब Netflix और Sony LIV पर देखे जा सकते हैं।

The Kapil Sharma Show ने सालों से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बनायी हुई है। पहले ये शो Sony TV पर आता था और अब इसका नया रूप The Great Indian Kapil Show के नाम से Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। इस नए OTT वर्ज़न में वही पुराना तड़का है, जिसमें कपिल का लेजेंडरी ह्यूमर, सुनील ग्रोवर की वापसी, कृष्णा अभिषेक का पागलपन और अर्चना पूरन सिंह की सिग्नेचर हंसी आपके मन को एकदम हल्का कर देगी। Kapil Sharma on Netflix भी अब एक नया वाइब है, जो ओटीटी पर भी उतना ही ज़बरदस्त है।

Kapil Sharma movies – कपिल शर्मा की फिल्में

वैसे Kapil Sharma के ये शो के अलावा फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने भी लोगों को चौंकाया है। उनकी पहली फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon (2015) एक बॉलीवुड स्टाइल कॉमेडी थी, जिसमें उन्होंने चार बीवियों के पति का किरदार काफी मज़ेदार अंदाज़ में निभाया। फिर आई Firangi (2017), जिसमें कपिल ने एक गंभीर रोल किया और दिखाया कि वो सिर्फ जोक्स नहीं, एक्टिंग भी कर सकते हैं। 2023 में आई Zwigato में कपिल ने एक साधारण फूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया, ये फिल्म critics को भी पसंद आई। और 2024 में वो Crew में भी नज़र आए। अगर आप भी Kapil Sharma movies देखना चाहते हैं, तो ये सभी OTT चैनलों पर उपलब्ध हैं।

इन सबके अलावा जल्दी ही कपिल की नयी फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon 2 भी बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है।

कपिल शर्मा शो के अब तक के सबसे यादगार एपिसोड – The Kapil Sharma Show best episodes

अब आप मुझसे पूछेंगे, तो मैं तो यही कहूँगी कि फिल्मों से कपिल का ये शो मुझे बेहद ज़्यादा पसंद है। दरअसल, इस शो के कुछ एपिसोड (The Kapil Sharma Show best episodes) ऐसे हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और बार बार उतनी ही हंसी आती है। अगर आप भी अब तक के बेस्ट एपिसोडों के साथ दोबारा हंसना चाहते हैं, तो उनकी लिस्ट मैं यहां दे रही हूँ।

  1. सलमान खान, अरबाज़ खान और सलीम खान – खान फैमिली की जबरदस्त केमिस्ट्री, सलीम साहब के witty जवाब और सलमान की lazy comedy – ये एपिसोड अब तक बेस्ट है।
  2. रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा (Ae Dil Hai Mushkil एपिसोड) – रणबीर की शरारतें और दोनों हिरोइनों यानि ऐश्वर्या और अनुष्का का उनको तंग करना और उनका रणबीर की पोल्ल खोलना इस एपिसोड में सब कमाल था।
  3. करीना कपूर और अक्षय कुमार (Good Newwz प्रमोशन) – कपिल की करीना के साथ फ्लिर्टिंग और और अक्षय के प्रैंक के साथ कपिल शर्मा की कॉमेडी का मिला जुला आनंद।
  4. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और चंकी पांडे (Housefull 4 Cast) – इन चारों की जुगलबंदी और कपिल की होस्टिंग इस एपिसोड को एक ब्लॉकबस्टर बना देती है।
  5. रणबीर कपूर और नीतू कपूर (Netflix एपिसोड) – ये Netflix का पहला एपिसोड है, जिसमें मां-बेटे की शानदार बॉन्डिंग और नीतू कपूर के अपने बच्चों को लेकर किये गए खुलासे, इस एपिसोड को और मज़ेदार बनाते हैं।
  6. कपिल शर्मा की शादी स्पेशल – कपिल और गिन्नी की शादी के बाद, शो की टीम द्वारा कपिल की शादी को लेकर की गई मस्ती और इमोशनल बॉन्डिंग इस एपिसोड में देखने लायक है।
  7. करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और बादशाह (Netflix) – करण के ताने, परिणीति की चुलबुली बातों और बादशाह के cool vibes ने इस एपिसोड को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया था, इसे आप दोबारा देखेंगे, तो भी चेहरे पर हंसी ज़रूर आएगी।
  8. आमिर खान (Netflix स्पेशल) – आमिर खान की मौजूदगी टीवी पर कम ही होती है, ऐसे में कपिल शर्मा के इस शो में उन्होंने अपने perfectionist के टैग से हटकर काफी मस्ती भरे अंदाज़ में सबको चौंका दिया था।
  9. मीका सिंह और दलेर मेहंदी – म्यूज़िक, मस्ती और पंजाबियों से भरा ये एपिसोड शो को एक कॉन्सर्ट बना देता है।

The Kapil Sharma Show के इन एपिसोडों को आप Netflix और कुछ को Sony LIV OTT प्लेटफॉर्मों पर देख सकते हैं।

वैसे कपिल शर्मा के शो जहां सभी को हंसाते हैं, वहीँ उनसे जुड़ी एक दुखद खबर भी सामने आई, हाल ही में उनके कनाडा के ‘Kap’s Cafe’ में फायरिंग की घटना हुई। इस घटना को स्टाफ ने “heartbreaking” बताया और कहा कि वे इस हिंसा के सामने झुकेंगे नहीं। हालांकि अच्छी बात ये है कि देर रात हुई इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, पर टीम ने साफ कहा कि वो इस कैफ़े को हमेशा प्यार और समुदाय का प्रतीक बनाए रखेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.