नए Jio TV Premium Plans लॉन्च हुए – मात्र 398 रुपए की शुरूआती कीमत पर मिलेंगे फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio अब केवल टेलीकॉम ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी सबसे आगे बने रहने की कोशिश कर रही है। इस दिशा में सबसे पहला कदम था Jio TV ऐप, जिस पर आप फ्री में लाइव टेलीविज़न चैनल देख सकते हैं। इसके बाद Jio Cinema ऐप, जिस पर इस साल आये बड़े बदलाव के बाद, अब कई Jio ओरिजिनल वेब-सीरीज़, फिल्में और टीवी शो आप देख सकते हैं और अब कंपनी ने कुछ नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं, जिन्हें Jio TV Premium Plans के नाम से पेश किया गया है। इनमें आपको 14 OTT ऐप्स और कई लाइव चैनल फ्री में देखने का अवसर मिलेगा। इन प्रीमियम प्लानों में OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के साथ वौइस् कॉलिंग, इंटरनेट डाटा और मैसेज जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। लेकिन इन प्लानों के साथ फ्री में मिलने वाला OTT प्लैटफॉर्म का एक्सेस केवल आपके फ़ोन तक की सीमित होगा।

इन Jio TV Premium Plans के साथ ये OTT सब्सक्रिप्शन मिलेंगे मुफ्त

  1. Jio Cinema Premium App
  2. Disney+Hotstar App
  3. Sony LIV App
  4. Zee5 App
  5. Amazon Prime Video App
  6. Docubay App
  7. Discovery+ App
  8. Lionsgate Play App
  9. Planet Marathi App
  10. Sun Nxt App
  11. Hoichoi App
  12. Epic ON
  13. Kanccha Lanka App
  14. Chaupal App

इस सूची में एक Netflix के अलावा अन्य सभी OTT प्लैटफॉर्म शामिल हैं। इन नए Jio TV Premium Plans के साथ आप ये सभी OTT ऐप्स अपने स्मार्टफोन पर मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं।

कौन से Jio TV Premium Plans लॉन्च हुए

Jio TV Premium Plans को आप आज यानि 15 दिसंबर, 2023 से ले सकते हैं। अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर के साथ आप Jio TV और Disney+ Hotstar ऐप में लॉग-इन कर सकते हैं। वहीँ Prime Video और Jio Cinema Premium ऐप्स में आप My Jio App द्वारा लॉग-इन कर पाएंगे। इनमें कंपनी ने चार प्लान लॉन्च किये हैं, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है –

  • 4498 का प्लान – इस प्रीमियम प्लान में प्रति दिन 2GB डाटा, Jio TV Premium के साथ 14 OTT ऐप्स का एक्सेस, 100 SMS रोज़ और अनलिमिटेड वौइस् कॉलिंग की सर्विस मिलेगी। इस प्लान की वैधता एक साल की है। अगर आपके अनुसार प्लान महंगा है, तो आप इसे EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं।
  • 1198 का प्लान – इस प्रीमियम प्लान में भी प्रतिदिन 2GB डाटा, रोज़ 100 SMS और 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है।
  • 398 का प्लान – इस प्रीमियम प्लान में भी सभी सेवाएं वही हैं, लेकिन यहां 14 नहीं बल्कि 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही इसकी वैलिडिटी भी केवल 28 दिन की है।
  • 148 का प्लान – ये एक डाटा ऐड-ऑन प्लान है, जिसमें आपको कालिंग और मैसेज नहीं मिलेंगे। इसमें केवल 10 GB डाटा और 12 OTT ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है।

कैसे खरीदें Jio TV Premium प्लान

  • इनमें से किसी भी प्रीमियम प्लान को साधारण रिचार्ज की तरह, अपने Jio नंबर पर रिचार्ज कराएं।
  • अब अपने फ़ोन में Jio TV ऐप को Google Play स्टोर या Apple स्टोर से डाउनलोड करें।
  • अपने Jio नंबर के साथ इस ऐप में लॉग-इन करें।
  • यहां आपके नवीनतम रिचार्ज की जानकारी होगी, उसमें इन सब्सक्रिप्शन को पाने के लिए आगे दिए निर्देश मानते जाएँ।

Jio TV Premium Plans के क्या लाभ हैं

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageJio Fiber के इन प्लानों में हाई-स्पीड डाटा के साथ मिलेंगे Netflix, , Disney+ Hotstar और Prime Video के फ्री सब्सक्रिप्शन

वर्क फ्रॉम होम के चलन के बाद, लगभग सभी घरों में इंटरनेट व्यवस्था है। साथ ही अब लोग OTT ऐप्स को टीवी पर चलाने के लिए भी केबल टीवी कनेक्शन छोड़कर Jio Fiber या अन्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले रहे हैं। अगर आप भी नया Jio Fiber कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं या …

Imageइस तरह Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं ऑनलाइन मैच, फिल्में और सीरीज़, इत्यादि

Sony LIV भी एक एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग ऐप है, जिस पर आप Sony चैनल के सभी धारावाहिक, कई अच्छी वेब सीरीज़, फिल्में और क्रिकेट मैच भी देख सकते हैं। इस ऐप को लॉकडाउन के दौरान और भी ज़्यादा लोकप्रियता मिली, जब लोग अधिकतर समय घरों के अंदर ही रहने को मजबूर थे और टीवी ही एंटरटेनमेंट …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.