Jio आउटेज से प्रभावित हुए लोगों को कंपनी की तरफ से अनलिमिटेड डाटा का तोहफा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस जियो उपयोगकर्ताओं को हाल ही में, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आउटेज का सामना करना पड़ा। लेकिन Reliance Jio, आउटेज के दौरान अपने प्रभावित ग्राहकों के लिए एक नया संदेश भेज रही है। और वो सन्देश ये है कि कंपनी अपने इन ग्राहकों को कम्पेन्सेट करेगी। कंपनी अपनी इस कमी की पूर्ती करने के लिए, ग्राहकों को दो दिन का अनलिमिटेड डाटा एक्सटेंशन प्रदान कर रही है। कंपनी ने अनुसार जिन यूज़रों को Jio आउटेज के दौरान समस्या उठानी पड़ी है, उनके प्लान पर ये डाटा स्वत: (automatically) अप्लाई हो जायेगा और ये फिलहाल चल रहे टैरिफ प्लान के खत्म होते ही, खुद एक्टिव हो जायेगा।

कल यानि कि 6 अक्टूबर को देश के कई राज्यों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में से Jio के उपयोगकर्ताओं ने आउटेज के बारे में रिपोर्ट करना शुरू किया। अचानक कई हिस्सों में सर्विस बंद हो गयी थी। ट्विटर पर भी भारी मात्रा में शिकायतें दर्ज की गयीं। इसी को देखते हुए Jio ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया, जिसमें लिखा था कि, “आपकी सेवा का बेहतर अनुभव ही हमारी पहली प्राथमिकता है। दुर्भाग्यवश, आप और आप जैसे कई ग्राहकों को मुख्यत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सेवा में रुकावट आयी है। हालांकि हमारी टीमें कुछ ही घंटों में इस समस्या को सुलझाने में कामयाब रहीं, लेकिन हम समझते हैं कि ये अनुभव आपके लिए अच्छा नहीं रहा और हम आपसे, इसके लिए माफ़ी चाहते हैं।”

समस्या का सामना करने वाले किसी भी यूज़र को ये दो दिन के अनलिमिटेड डाटा के लिए किसी प्लान को मैन्युअल अपडेट करने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी की तरफ से ये कम्प्लीमेंट्री डाटा एक्सटेंशन खुद ही आपके वर्तमान प्लान के खत्म होते ही चालू हो जायेगा।

Jio आउटेज ने काफी भारी संख्या में उपयोगकर्ताओं पर असर डाला। लोग सर्विस से कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे। इस आउटेज का असर सर्वर डाउनटाइम ट्रैकर, डाउन डिटेक्टर पर भी दिखा और ट्विटर पर भी ये शब्द “outage” काफी ज़्यादा ट्रेंड कर गया। ये समस्या लोगों को 6 अक्टूबर सुबह 9 बजे से आणि शुरू हुई और 11 बजे तक इसकी रिपोर्ट अपनी चरम सीमा पर पहुँच गयी।

पिछले कुछ समय से आउटेज की समस्या सबसे बड़ी तकनीकी गड़बड़ियों में से एक है। हाल ही में हुए Facebook outage के कारण भी दुनियाभर में भारी मात्रा में लोग प्रभावित हुए और ये Jio आउटेज से कहीं बड़ा मुद्दा था। एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ राऊटर मिसकंफिगरेशन (router misconfiguration) के कारण फेसबुक और इससे जुडी अन्य एप्लीकेशन Instagram और WhatsApp ठप पद गयीं थीं और दुनिया भर के लोग इन ऐप्स को 6 घंटे से ज्यादा समय तक के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। हालांकि इसके मुकाबले Jio आउटेज में कहीं कम लोग प्रभावित हुए हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

ImageJioFiber ने पेश किये नए डाटा वाउचर: 101 रुपए में मिलेगा 20GB का एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस की JioFiber सर्विस से जुडी खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट करने के लिए 6 नए डाटा वाउचरों को पेश किया है। …

ImageVi ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान; Vi के उपयोगकर्ताओं के ख़ास ख़बर

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ और नए प्लान प्रस्तुत किये हैं। आज लॉन्च हुए चार प्रीपेड प्लान 155 रूपए, 239 रूपए, 666 रूपए और 699 रूपए के हैं। इन प्लानों से पहले कंपनी ने अभी हाल ही में प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ाई भी …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.