iQOO Z3 5G होगा स्नैपड्रैगन 768G के साथ 8 जून को लांच इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO लगता है इंडियन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक नयी सीरीज को इंडिया में पेश करने के लिए तैयार है। iQOO के आधिकारिक अकाउंट से iQOO Z3 को लांच करने की जानकारी शेयर की थी। इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी अमेज़न इंडिया पर लाईव हो गया था, वहीं आज कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट 8 जून भी घोषित कर दी है। तो चलिए नजर डालते है फोन के आपेक्षित फीचरों पर:

iQOO Z3 5G के आपेक्षित फीचर

यह डिवाइस पहले से ही ग्लोबल मार्किट में उपलब्ध है इसलिए फीचर काफी हद तक पता चल गये है तो iQOO Z3 में 6.58 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 620 GPU के साथ इस्तेमाल की गयी है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 2.2 और 6GB/8B LPDDR4x रैम मिल रहे हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित iQOO UI पर रन करती हुई मिलेगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 64MP के प्राइमरी लेंस के साथ 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन में आपको 4,400mAh की बड़ी बैटरी 55W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल-मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर भी दिए है।

iQOO Z3 5G की कीमत

उम्मीद यही है की ये फोन मार्किट में 30,000 रुपए की कीमत में लांच की जाएगी। कंपनी इस डिवाइस के साथ 20 से 30 हज़ार के प्राइस सेगमेंट में युवा वर्ग को बेहतरीन ऑप्शन देने की रणनीति बना रही है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageRajnikanth’s Coolie OTT Release: जानें कब और कहां देखें, Lokesh Kanagaraj की अगली फिल्म में रजनीकांत संग जुड़ेंगे ये दिग्गज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj’s Coolie) की फिल्म Coolie 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर काफी हाइप था और भले ही रिव्यूज़ मिले-जुले रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब दर्शकों की नज़रें Coolie OTT release पर …

ImageiQOO Z3 5G हो सकता है जल्द ही इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

iQOO लगता है इंडियन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक नयी सीरीज को इंडिया में पेश करने के लिए तैयार है। अभी के लिए कंपनी से पुख्ता जानकारी तो साझा नहीं की है लेकिन अफवाहें है की कंपनी अपनी iQOO को इंडिया में लांच करने वाली है। अब iQOO के आधिकारिक अकाउंट से …

ImageiQOO Z3 5G हुआ स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

iQOO ने आज इंडिया में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है जो मिड रेंज प्राइस में कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। iQOO ने अपनी Z3 डिवाइस में मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 8GB रैम …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.