iQOO Z3 5G हुआ स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज इंडिया में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है जो मिड रेंज प्राइस में कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। iQOO ने अपनी Z3 डिवाइस में मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 8GB रैम के साथ भी आपको 11GB रैम जैसा परफॉरमेंस देने में सक्षम है।

iQOO Z3 5G के फीचर

iQOO Z3 में 6.58 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz रखा गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 620 GPU के साथ इस्तेमाल की गयी है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 2.2 और 6GB/8B LPDDR4x रैम मिल रहे हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित iQOO UI पर रन करती हुई मिलेगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 64MP के प्राइमरी लेंस के साथ 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन में आपको 4,400mAh की बड़ी बैटरी 55W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल-मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर भी दिए है।

iQOO Z3 5G के स्पेसिफिकेशन

मॉडल iQOO Z3 5G
डिस्प्ले 6.58-इंच (2408 × 1080 पिक्सेल) FHD+ LCD 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 95% NTSC color gamut
कलर दीप ब्लैक, नेबुला और क्लाउड ब्लू
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित iQOO UI
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 768G
मेमोरी 6GB/8GB LPDDR5 और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
रियर कैमरा 64MP (f/1.79)+ 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल + 2MP डेप्थ लेंस (f/2.4)
बैटरी 4400mAh बैटरी, 55W SuperFlash चार्जर, USB-C
कनेक्टिविटी ड्यूल मोड 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.1, GPS
कीमत 19,990 रुपए / 20,999 रुपए / 22,999 रुपए
लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageiQOO Z3 5G हुआ स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

iQOO ने आज चीन में iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है जो मिड रेंज प्राइस में कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट के साथ 64MP प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। iQOO ने अपनी Z3 डिवाइस में मेमोरी फ्यूज़न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 8GB रैम …

ImageiQOO Z3 5G होगा स्नैपड्रैगन 768G के साथ 8 जून को लांच इंडिया में लांच, जाने क्या होगा ख़ास?

iQOO लगता है इंडियन मार्किट में अपनी पकड़ बनाने के लिए एक नयी सीरीज को इंडिया में पेश करने के लिए तैयार है। iQOO के आधिकारिक अकाउंट से iQOO Z3 को लांच करने की जानकारी शेयर की थी। इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी अमेज़न इंडिया पर लाईव हो गया था, वहीं आज कंपनी ने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.