iPhone 17 Air: 5.5mm की पतली बॉडी, 12GB RAM और नया कैमरा – क्या ये Apple का गेमचेंजर होगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सितंबर का महीना टेक्नोलॉजी की दुनिया में काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सबको इंतज़ार होता है नए iPhones का। लेकिन इस बार ये लॉन्च और भी खास होने वाला है Apple के iPhone 17 Air के साथ। अफवाहों की मानें तो ये अब तक का सबसे स्लिम iPhone हो सकता है, जिसकी मोटाई महज़ 5.5mm के आसपास होने की उम्मीद है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इसके पतलेपन के लिए ग्राहकों को कोई समझौता करना पड़ेगा या नहीं?

ये पढ़ें: Iron Man वाला J.A.R.V.I.S. अब बना हकीकत! OpenAI का ChatGPT Agent करेगा आपके लिए सब कुछ

डिज़ाइन

Apple अपने iPhones के डिज़ाइन को लेकर हमेशा से चर्चाओं में रहा है, लेकिन iPhone 17 Air के साथ वो शायद अपने पुराने नियम तोड़ने वाला है। iPad Pro 2024 की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी से प्रेरित होकर, कंपनी अब iPhone में भी वैसी ही डिज़ाइन देने की तैयारी में है।

लीक्स के अनुसार, ये फोन एल्यूमिनियम और टाइटेनियम के मिश्रण से बना होगा, जिसके साथ ये हल्का, मजबूत और हाथ में एकदम प्रीमियम फील देने वाला होगा। वज़न की बात करें तो ये लगभग 145 ग्राम होने की उम्मीद है, जो iPhone 13 mini जितना हल्का होगा।

iPhone 17 Air में मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन (iPhone 17 Air Specs)

iPhone 17 Air specs की बात की जाए तो, अब तक सामने आयी रिपोर्टों में इनके बारे में काफी कुछ सामने आया है। ये iPhone 6.6-इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो अभी तक सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित थीं। हालांकि, Always-on Display फीचर की उम्मीद कम ही है, क्योंकि शायद इसमें LTPO तकनीक न अपनायी गयी हो।

इसके अंदर Apple का अगली पीढ़ी का A19 चिपसेट हो सकता है, जो 12GB RAM तक को सपोर्ट करेगा।, यानि परफॉर्मेंस के मामले में भी ये बेहद आगे होगा। लेकिन, इसके स्लिम डिज़ाइन का सीधा असर कहीं न कहीं बैटरी पर पड़ना तय है। लीक रिपोर्टों की मानें तो, iPhone 17 Air में मात्र 2,800mAh की बैटरी होगी, जो कुछ यूज़र्स के लिए चिंता का कारण बन सकती है। लेकिन Apple इसे iOS 26 में आने वाले Adaptive Power Mode की मदद से बैलेंस करने की कोशिश करेगा।

इसके अलावा इस स्लिम फोन के लिए Apple सिर्फ एक 48MP का वाइड-एंगल कैमरा चुन सकता है। ये वही सेंसर जो पिछले कुछ Pro मॉडलों में देखने को मिला था। इसके साथ एक नया हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिज़ाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे Pro लाइनअप से जोड़ता है। वहीँ इसमें 24MP फ्रंट कैमरा आने की भी चर्चा है, अगर ये सही है, तो ये अच्छी खबर हो सकती है।

ये पढ़ें: Airtel दे रहा है ₹17,000 वाला Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कैसे पाएं

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (iPhone 17 Air Price)

खबरों की मानें तो अमेरिका में इसकी कीमत $899 से शुरू हो सकती है, जो भारत में करीब ₹90,000 तक पहुंच सकती है। ये लगभग iPhone 16 Plus के आसपास है, जिससे ये भी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि Apple इस मॉडल को Plus वेरिएंट की जगह पर भी ला सकता है।

लॉन्च timeline की बात करें तो, हर साल की तरह इस बार भी ये फोन सितंबर के दूसरे हफ्ते में पेश किये जायेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Discuss

1 Comment
Sunil Moghat
Sunil Moghat
@sunil_vasesofu
1 year ago

Price

1
Reply

Related Products