Iron Man वाला J.A.R.V.I.S. अब बना हकीकत! OpenAI का ChatGPT Agent करेगा आपके लिए सब कुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OpenAI ने आज फिर एक नया और क्रांतिकारी AI टूल लॉन्च किया है जिसका नाम है ChatGPT Agent। ये सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक वर्चुअल कंप्यूटर है जो आपकी जगह मुश्किल और मल्टी-स्टेप टास्क खुद पूरा करने में सक्षम है। यानि अब AI सिर्फ बातें नहीं करेगा, बल्कि आपके लिए काम भी करेगा, वो भी बार-बार इंस्ट्रक्शन दिए बिना। आइये जानते हैं -कैसे

ये पढ़ें: ये 2 Instagram सेटिंग्स बदलते ही आपकी फीड से निगेटिविटी हो जाएगी दूर

क्या कर सकता है ये नया ChatGPT Agent AI एजेंट?

ChatGPT Agent आपके लिए कैलेंडर को स्कैन करके क्लाइंट मीटिंग्स की तैयारी करने में मदद कर सकता है, परिवार के लिए नाश्ते की शॉपिंग प्लान कर सकता है, और यहां तक कि विभिन्न कंपनियों की तुलना करके, एक अच्छी रिपोर्ट भी तैयार कर सकता है। इसके पास Operator और Deep Research जैसे OpenAI टूल्स की मिली जुली ताकत है।

कंपनी ने इसके डेमो में दिखाया है कि ये Google Calendar से डेट चेक करके OpenTable पर रेस्टोरेंट बुक कर सकता है। यूज़र बीच में बदलाव कर सकते हैं, जैसे दूसरी रेस्टोरेंट कैटेगरी जोड़ना।

रिसर्च लीड ईसा फुलफोर्ड ने इसके बारे में ये बताया कि शॉपिंग में ये टूल Operator से बेहतर परफॉर्म करता है, जबकि प्रोडक्ट लीड यश कुमार ने इसे ऑफिस पार्किंग जैसे छोटे कामों में यूज़ करना शुरू कर दिया है।

ये AI Agent कितना सुरक्षित है ?

ChatGPT Agent कोई भी बड़ा काम करने से पहले यूज़र से परमिशन लेता है, जैसे ईमेल भेजना या बुकिंग करना। फाइनेंशियल साइट्स पर Watch Mode ऑन रहता है, जिससे टूल सिर्फ उसी टैब में काम करता है।

लेकिन फिलहाल ये फीचर Pro, Plus और Team यूज़र्स के लिए ही जारी किया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इसे Enterprise और Education यूज़र्स को भी इस्तेमाल करने का मौका देगी।

ये पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

ChatGPT Agent AI, बाधित टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव है। अगर आपको मार्वल मूवीज़ में आयरन मैन का J.A.R.V.I.S. याद हो तो, कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, अब ये आपके लैपटॉप में भी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageAI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products