iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च ; जानें इनकी ख़ास बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple के ‘Far Out’ लॉन्च इवेंट में नयी iPhone 14 सीरीज़ सामने आयी, जिनमें प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में नया Dynamic Island, Always-On डिस्प्ले और लेटेस्ट A16 Bionic चिपसेट जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। इन सबके अलावा इनमें सबसे बड़ा अंतर ये है कि इस बार इनमें बड़ा-सा नौच नहीं, बल्कि कैमरा के लिए पिल-शेप कटआउट होगा। और भी कई नए फीचरों के साथ ये फ़ोन भी इसी महीने से उपलब्ध होंगे। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 14 और iPhone 14 Max लॉन्च ; होंगे इस साल के किफ़ायती iPhone

कीमतें और उपलब्धता

iPhone 14 Pro की कीमतें $999 से शुरू होती हैं और ये 16 सितम्बर से बाहर के देशों में उपलब्ध होगा।

वहीँ iPhone 14 Pro Max की कीमतें 1099 डॉलर से शुरू हैं, और इसकी सेल भी 16 सितम्बर से ही शुरू होगी।

दोनों स्मार्टफोनों को 9 सितम्बर से आर्डर / बुक किया जा सकता है।

iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max स्पेसिफिकेशन

iPhone 14 Pro में 6.1-इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, वहीँ 14 Pro Max में यही डिस्प्ले 6.7 इंच की है। इनमें आपको 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ LTPO पैनल नज़र आएगा और साथ ही 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इस बार ये ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले है और डिस्प्ले पर एक नयी चीज़ है – Dynamic island (डायनामिक आइलैंड), ये ऊपर मौजूद पिल शेप कटआउट है और यहीं इसी पिल शेप में कैमरा के साथ Dynamic Island है, जो नोटिफिकेशन दिखाने, अलर्ट देने या अन्य किसी चीज़ को बताने के लिए पॉप-अप देता है।

Dynamic Island

इन दोनों स्मार्टफोनों में Apple का A16 Bionic चिपसेट है, जिसे 16 बिलियन ट्रांजिस्टर हैं। ये CPU पिछले CPU के मुकाबले 40% बेहतर और फ़ास्ट है। इसमें मौजूद 16-कोर न्यूरो इंजन के साथ ये और तेज़ी से कमांड लेता और रेस्पॉन्ड करता है। कम्पनी ने अनुसार ये अभी तक सबसे फ़ास्ट चिपसेट है। साथ ही इसमें iOS 16 के साथ भी आपको ढेरों नए फ़ीचर नज़र आएंगे। इसमें नयी लॉक स्क्रीन भी ऐड की गयी हैं, जिनमें आप ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकते हैं।

iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max दोनों में6GB तक की रैम के साथ 1TB तक की स्टोरेज वैरिएंट हैं। दोनों में आपको ट्रिपल रियर सेंसर मिलेंगे, जिनमें 48MP प्राइमरी कैमरा, क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ,12MP का टेलीफ़ोटो सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे। यहां भी आपको फोटोनिक इंजन (Photonic Engine) के साथ 2x टाइम बेहतर लो-लाइट तस्वीरें मिलेंगी।

इसके अलावा ProRAW भी एक नया कैमरा फ़ीचर है, जिसमें आपको RAW यानि ओरिजिनल तस्वीर क्लिक करके, उसमें वाइट बैलेंस, डायनामिक रेंज, इत्यादि को बैलेंस कर सकते हैं। और इस फ़ीचर को आप 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। सिनेमेटिक मोड – जिसमें 4K रेज़ॉल्यूशन में 24 FPS रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा इसमें Pro Video मोड, डॉल्बी विज़न HDR, जैसे कैमरा फ़ीचर भी मौजूद हैं।

iPhone 14 pro में 3200mAh की बैटरी है और Pro Max में 4352mAh की बैटरी मौजूद है।

इसके अलावा एक ख़ास बात ये भी है कि इन स्मार्टफोनों को इस बार ईको-फ्रेंडली बनाया गया है। इनमें 100% रीसायकल गोल्ड और और अन्य रीसायकल होने वाली धातुओं का इस्तेमाल हुआ है। बाहर की बॉडी में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं है और अधिकतर रीसायकल किये हुए मटेरियल से इन्हें तैयार किया गया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageiPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max की भारतीय कीमतें सामने आयीं, जानें आपके बजट में है या नहीं

Apple ने अभी अभी Far Out इवेंट में नयी iPhone 14 सीरीज़ को लॉन्च किया। इनमें बेसिक दो iPhone 14 और दो iPhone 14 Pro मॉडल सामने आये। इनमें तीन स्मार्टफोन तो हर बार की सीरीज़ की तरह ही हैं, लेकिन Mini सीरीज़ को हटाकर इस बार कंपनी ने iPhone 14 Max को लॉन्च किया …

ImageiPhone 13 सीरीज़ 14 सितम्बर को हो सकती है लॉन्च; सामने आएंगे ये चार स्मार्टफोन

iPhone 13 का लॉन्च अब नज़दीक लगता है। ढ़ेरों अफ़वाहें हैं कि नयी iPhone 13 सितम्बर के महीने में लॉन्च होने जा रही है और अब बस इसमें कुछ ही दिन बाकी हैं। वैसे हर बीतते दिन के साथ हमें इन स्मार्टफोनों के बारे में कुछ न कुछ और पता चलता जा रहा है। आज …

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products