भारत ने लॉन्च किया अपना पहला AI चैटबॉट “Lexi”

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Velocity, एक भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी (financial technology) कंपनी है, जिसने देश का पहला चैटजीपीटी चैटबॉट लॉन्च किया है, जिसे “Lexi” कहा गया है। कंपनी के अनुसार, इस नवीनतम AI को विकसित करने के लिए इसे इसके मौजूदा एनालिटिक्स टूल और वेलोसिटी इनसाइट्स (Velocity Insights) के साथ एकीकृत किया गया है।

Velocity Insights का उपयोग करने वाले भारतीय ई-कॉमर्स ब्रांड दैनिक व्यापार की रिपोर्ट मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp से प्राप्त करते हैं। इस तरह Velocity ने उसी WhatsApp इंटरफेस में इस नए चैटजीपीटी को एकीकृत किया।

यह भी पढ़े :- भारत सहित वैश्विक बाजार में OPPO ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेक्स

अभिरूप मेधेकर Velocity के सह-संस्थापक और सीईओ ने एक बयान में कहा, “चैटजीपीटी के लॉन्च होने के बाद से, हमारी उत्पाद टीमें इस बात पर मंथन कर रही हैं, कि हमारे संस्थापकों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक तक पहुँचाया जाए। चूंकि, Velocity ग्राहक पहले से ही दैनिक आधार पर इनसाइट्स का उपयोग करते हैं, इसलिए हमने चैटजीपीटी को उसी इंटरफ़ेस के साथ एकीकृत किया है, जिसका वे व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए लाभ उठाते हैं।”

कंपनी के अनुसार, Velocity Insights में चैटजीपीटी की इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य उन ई-कॉमर्स दिग्गजों के काम को आसान करना है, जो पहले से Velocity Insights का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इस नए AI की मदद से ई-कॉमर्स कंपनियां अपने व्यवसाय से सम्बंधित समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। इससे उन्हें अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यों को विकसित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े :- Dolby Vision के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi TV Stick 4K, फीचर्स और कीमत जानिए यहाँ

किसानों को भी मिलेगा नए AI का लाभ

इस बीच, एक रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय भारतीय किसानों को कई सरकारी योजनाओं को समझने और सीखने में मदद करने के लिए चैटजीपीटी को WhatsApp के साथ एकीकृत करने की योजना बना रहा है। विशेष रूप से, द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट बताती है कि Meity की एक टीम Bhashini चैटजीपीटी द्वारा संचालित WhatsApp चैटबॉट का परीक्षण कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT द्वारा संचालित WhatsApp चैटबॉट वॉयस नोट्स के माध्यम से भेजे गए उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उपयोगकर्ताओं की मदद करेगा। यह मुख्य रूप से उन भारतीय किसानों के लिए उपयोगी होगा, जो स्मार्टफोन पर टाइपिंग से परिचित नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने विश्व आर्थिक मंच में भी उल्लेख किया था, कि भारतीय किसान जल्द ही इंटरनेट का उपयोग करके सरकारी कार्यक्रम तक पहुंचने के लिए जीपीटी इंटरफेस का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़े :- Samsung Galaxy S23 Ultra रिव्यु: नए अपग्रेडों के साथ बेहतरीन अनुभव

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageNothing ear (1) earbuds 27 जून को होंगे भारत में लॉन्च; कंपनी ने की कीमत की घोषणा

Nothing ने भारत में अपने नए हैडफ़ोन का ख़ुलासा कर दिया है। हालांकि ये नए Nothing ear (1) ANC earbuds अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन कंपनी ने ये घोषणा की है कि इन्हें 27 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा और इन्हें आप Flipkart से खरीद सकेंगे। साथ ही ब्रांड ने कीमत की …

ImageGoogle Nest Mini स्मार्ट-स्पीकर इंडिया में हुआ लांच: कीमत सिर्फ 4499 रुपए

Google Nest Mini को गूगल ने भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल का यह स्मार्ट स्पीकर मार्केट में Amazon Echo Dot को कड़ी टक्कर देगा। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले महीने न्यू यॉर्क में Google Nest Mini को Pixel 4 लाइनअप के साथ लॉन्च किया था। गूगल का यह स्मार्टस्पीकर Google Home Mini …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Discuss

Be the first to leave a comment.