Huawei Nova 8 हुआ किरिन 820E प्रोसेसर और 64MP क्वैड कैमरा के साथ ग्लोबली लांच, जाने क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने Nova 8 सीरीज के तहत Nova 8 और Nova 8 Pro दो स्मार्टफ़ोनों को पिछले साल लांच किया था। दोनों ही फोन अभी तक सिर्फ चीन के मार्किट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध थे लेकिन आज कंपनी ने Huawei Nova 8 के ग्लोबल एडिशन को लांच कर दिया है। इसमें आपको Kirin 985 की जगह Kirin 820E चिपसेट देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Huawei Nova 8 की कीमत

रशियन मार्केट में यह फोन RUB 39,999 में लॉन्च हुआ है जो इंडियन मार्किट के अनुसार 40,000 रुपये के आसपास होती है।

HUAWEI Nova 8 ग्लोबल वैरिएंट के फीचर

Nova 8 में सामने की तरफ 6.57-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली OLED डिस्प्ले पंच होल के साथ दी गयी है। डिस्प्ले आपको यहाँ पर 90Hz रिफ्रेश रेट और दोनों किनारों पर कर्व के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ भी 4G सपोर्ट वाली चिपसेट Kirin 820E दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 64MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधिरत EMUI 12 OS पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 3,800mAh की बड़ी बैटरी, 66W फ़ास्ट चार्जिंग, ड्यूल सिम, टाइप-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है। बायोमीट्रिक के लिए यहाँ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और face अनलॉक दोनों का ही विकल्प दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageHuawei Nova 5z हुआ Kirin 810 और 48MP क्वैड कैमरा के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

हुवावे द्वारा जुलाई महीने में पेश किये Nova 5i Pro के ट्रिम वर्जन Huawei Nova 5z को आज चीन में लांच कर दिया गया है। डिवाइस में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर और क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो चलिए फोन के फीचरों पर एक नज़र डालते है: यह भी …

ImageHuawei Nova 7 सीरीज हुई 64MP कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और फीचर

आज हुवावे ने अपनी लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी वाली सीरीज Nova 7 को लांच कर दिया है। इस सीरीज के तहत Huawei Nova 7, Nova 7 Pro और Nova 7 SE को पेश किया है। यह तीनो ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ मार्किट में उतारे गये है जो आने वाले …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.