Huawei Nova 7 सीरीज हुई 64MP कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज हुवावे ने अपनी लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी वाली सीरीज Nova 7 को लांच कर दिया है। इस सीरीज के तहत Huawei Nova 7, Nova 7 Pro और Nova 7 SE को पेश किया है। यह तीनो ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ मार्किट में उतारे गये है जो आने वाले दिनों में ग्लोबली भी लांच किये जा सकते है। तो चलिए फ़ोनों के फीचरों पर नज़र डालते है:

Huawei Nova 7, Nova 7 Pro और Nova 7 SE की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने लेटेस्ट Nova 7 और Nova 7 Pro को Midnight Black, Silver, Forest Green, Midsummer Purple और Honey Red ऑप्शन में पेश किया गया है। Nova 7 के 8GB रैम और 128GB की कीमत 2999 युआन रखी गयी है जबकि 3399 युआन की कीमत में 256GB स्टोरेज मॉडल को पेश किया है। Nova 7 Pro वरिएन्त के लिए आपको 3699 युआन तथा 4099 युआन क्रमशः 8GB+128GB और 8GB+256GB मॉडल के लिए खर्च करने होंगे।

अगर बात करे Huawei Nova 7 SE की तो यह डिवाइस Midnight Black, Silver, Forest Green, Midsummer Purple कलर ऑप्शन के साथ में 2399 युआन और 2799 युआन की कीमत में पेश की गयी है।

HUAWEI Nova 7 Pro के फीचर

Nova 7 Pro में सामने की तरफ 6.57-इंच की OLED कर्व FHD+ रेज़ोलुशन डिस्प्ले ड्यूल पंच होल के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ दमदार चिपसेट Kirin 985 5G सपोर्ट के साथ दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 64MP + 8MP + 8MP +2MP का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP + 8MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधिरत EMUI 10.1 OS पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 40W फ़ास्ट चार्जिंग, ड्यूल सिम, टाइप-C पोर्ट, इन – डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

HUAWEI Nova 7 के फीचर

Nova 7 में सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली OLED डिस्प्ले पंच होल के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ भी 5G सपोर्ट वाली चिपसेट Kirin 985 दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया है।

अन्य फीचरों में, 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 40W फ़ास्ट चार्जिंग, ड्यूल सिम, टाइप-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

HUAWEI Nova 7 SE के फीचर

Nova 7 SE में सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली LCD डिस्प्ले पंच होल के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ भी 5G सपोर्ट वाली चिपसेट Kirin 820 दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किया है।

अन्य फीचरों में, 4,000mAh की बड़ी बैटरी, 40W फ़ास्ट चार्जिंग, ड्यूल सिम, टाइप-C, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageHuawei Nova 7 होगा 23 अप्रैल को 5G कनेक्टिविटी और क्वैड कैमरा के साथ लांच

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर पिछले साल पेश किये गये Huawei Nova 6 के अपग्रेड वरिएन्त के लांच डेट का खुलासा हो गया है। यह डिवाइस चीन में 23 अप्रैल को लांच की जाएगी। फोन में आपको क्वैड कैमरा और किरिन 985 चिपसेट देखने को मिल सकती है …

ImageHuawei Nova 5i Pro Kirin 810 प्रोसेसर और क्वैड-रियर कैमरा के साथ हुआ लांच

Huawei Nova 5i Pro कंपनी द्वारा पेश किया गया लेटेस्ट Nova-सीरीज स्मार्टफोन है। जैसा की हाल में लीक हुई जानकारी में सामने आया तथा वैसे ही यह डिवाइस क्वैड-रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश की गयी है जो इसको पिछले महीने लांच किये गये Nova 5 और Nova 5 Pro से थोडा अलग बनाता है। …

ImageHuawei Nova 8 सीरीज हुई 64MP कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लांच: जाने कीमत और फीचर

आज हुवावे ने अपनी लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी वाली सीरीज Nova 8 को लांच कर दिया है। इस सीरीज के तहत Huawei Nova 8, और Nova 8 Pro को पेश किया गया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ मार्किट में उतारे गये है जो आने वाले दिनों में …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.