iPhone से तीन गुना महंगा होगा ये फ़ोन, तीन साइज़ों में डिस्प्ले को कर सकेंगे इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 सीरीज़ के लॉन्च के बाद, Huawei के एक नए प्रोडक्ट के पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। Huawei ने आज दुनिया का पहला तीन बार फोल्ड होने वाला फ़ोन Huawei Mate XT Ultimate Design चीन में लॉन्च किया। चीन में Huawei Apple के सबसे बड़े प्रतियोगियों में से एक है और नयी iPhone सीरीज़ के ठीक बाद इस फ़ोन के आने से Apple के मुकाबले चीन में अपने आप को आगे रखने में ये नया लॉन्च मदद कर सकता है।

ये पढ़ें: iPhone 16 vs Samsung Galaxy S24 vs Google Pixel 9 : तीनों में क्या है अंतर ?

Huawei Mate XT Ultimate Design स्पेसिफिकेशन

Mate XT में 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले है, आधा खोलने पर आप फ़ोन को 7.9-इंच की 2K डिस्प्ले के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे और पूरा खुलने पर इसमें आपको 10.2-इंच की 3K डिस्प्ले मिलेगी।

ये पढ़ें: इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियों की लिस्ट

ये फ़ोन LTPO OLED पैनल के साथ आया है, जिसमें 1440 Hz हाई – फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग  और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे। Huawei का दावा है कि उन्होंने इस फ़ोन के लिए कई दिशाओं में मुड़ने वाली फ्लेक्सिबल मटेरियल के साथ इस डिस्प्ले को बनाया है और ये सामान्य फोल्डेबल डिस्प्ले की तुलना में 25% ज़्यादा बेहतर है। साथ ही इसमें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा UTG ग्लास इस्तेमाल हुआ है।

Huawei Mate XT में HiSilicon Kirin 9010 प्रोसेसर, जिसके साथ 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी। ये फ़ोन Android 14 के साथ आया है, जिस पर HarmonyOS 4.2 स्किन है। कंपनी ने आगे और सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा भी किया है।

Mate XT Ultimate Design में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.4 – f/4.0) वेरिएबल अपर्चर के साथ, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हुए एक 12MP का 5.5x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस है। वहीँ सेल्फी के लिए यहां सिर्फ 8MP का कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 6300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन -2024

अन्य फीचरों की बात करें तो, इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G और 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल – बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.2 LE, NFC, USB 3.1 टाइप – सी, और एक 5,600mAh की बैटरी है, जो 66W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Huawei Mate XT Ultimate Design की कीमतें और उपलब्धता

HUAWEI Mate XT Ultimate Design काले और लाल रंगों में आया है। ये केवल चीन में ही उपलब्ध होगा। हालांकि ये उम्मीद की जा सकती है कि अब इस तरह के फोनों के साथ और कम्पनियाँ भी प्रतियोगिता में उतरेंगी। इसमें तीन स्टोरेज विकल्प आये हैं। 16GB+256GB मॉडल की कीमत 199,999 युआन (USD 2800 / लगभग 235,900 रुपए), 16GB+512GB वैरिएंट की कीमत 219,999 युआन (USD 3100 / लगभग 260,000 रुपए), और हाई – एन्ड मॉडल 16GB+1TB की कीमत 239,999 युआन (USD 3400 / लगभग 283,000 रुपए) है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageHuawei Mate X हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले, किरिन 980 चिपसेट के साथ लांच: क्या जल्द ही Mate Xs भी होगा पेश?

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना पहला फोल्डेबल 5G Mate X लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। चीन में Mate X अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हुवावे ने अपने ऑफिशल Weibo अकाउंट पर इस फोन की लॉन्चिंग की घोषणा की। कंपनी इस फोन को पहले …

ImageHonor ने भारत में Honor 90 के साथ की वापसी – जानें इसमें क्या है ख़ास

तीन साल पहले भारतीय बाज़ार से बाहर हो चुकी कंपनी Honor ने आज फिर अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारत में वापसी की है। इस ब्रैंड ने आज Honor 90 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में पेश किया। इसमें कई बेहतरीन फ़ीचर जैसे Snapdragon 7 Gen …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.