Huawei Mate 20 की कांसेप्ट विडियो आई सामने; 4 रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे द्वारा पेश किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप फोन P20 पहले से ही DxOmark द्वारा अभी तक का सबसे बेहतरीन फोन बताया जा चूका है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है की हुवावे खुद ही अपने ट्रिपल कैमरा सेटअप फोन को एक नए कैमरा-केन्द्रित फोन के माध्यम से टक्कर देने वाली है। चीनी स्मार्टफोन मेकर शायद 2018 की दूसरी छमाही में Mate 20-सीरीज फोन को लांच कर सकता है क्योकि अब इस फोन से जुड़े लीक भी सामने आने लगे है।

यह भी पढ़िए: Honor 7A और Honor 7C हुआ 18:9 रेश्यो और ड्यूल-कैमरे के साथ लांच

हुवावे के Mate 20 स्मार्टफोन से जुडी कुछ इमेज सामने आई है जो चीनी सोशल साईट Weibo पर पोस्ट की गयी है। फोन के रेंडर से यह साफ़ दिखाई पड़ता है की यह एक फुल-विज़न डिस्प्ले वाला 4 रियर कैमरा सेंसर युक्त स्मार्टफोन हो सकता है।

Huawei Mate 20 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

लीक के अनुसार, Huawei Mate 20 में आपको 4 रियर कैमरे देखने को मिल सकते है। इमेज में साफ़ लिखा गया है की यहाँ पर 4 कैमरा सेंसर – 40MP, 12MP (वाइड एंगल सेंसर), 12MP (टेलीफ़ोटो सेंसर), तथा एक 4x ज़ूम वाला 12MP सेंसर दिया जायेगा।

Huawei Mate 20 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Oppo F7 Review (In Hindi) | Oppo F7 का रिव्यु (हिंदी में)

अन्य लीक हुई स्पेसिफिकेशन के अनुसार Huawei Mate 20 में सामने की तरफ 6-इंच की क्वैड-HD AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 हो सकता है। प्रोसेसर से रूप में डिवाइस में Kirin 980 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB/256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

अभी हाल ही में Huawei Mate 20 को AnTuTu बेंचमार्क साईट पर भी देखा गया है। वहां पर डिवाइस में Kirin 980 चिपसेट ही दिखाया गया है जिसके साथ डिवाइस को 356,819 स्कोर प्राप्त हुआ है जिसके बाद यह पहली डिवाइस है जिसको 350,000+ स्कोर प्राप्त हुआ है।

उपरोक्त बताई गयी सभी जानकारी लीक और अफवाहों पर आधारित है जो आधिकारिक घोषणा होने तक बदल भी सकती है। इसलिए फोन की स्पष्ट तस्वीर जानने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageHonor V40 5G होगा Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ 18 जनवरी को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Honor V40 स्मार्टफोन की लांच डेट आखिरकार आज सामने आ गयी है। पिछले साल अक्टूबर से ही यह फोन चर्चा में बना हुआ है और अब कंपनी 18 जनवरी को V40 सीरीज को लांच करने वाली है। लांच डेट के आलावा ताज़ा रिपोर्ट्स में डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आये है जिसके अनुसार यहाँ MediaTek Dimensity …

ImageOnePlus 11R की लीक हुई कैमरा डिटेल्स, बाकी स्पेसिफिकेशन से भी उठा पर्दा

OnePlus मार्केट में अपनी सीरीज़ OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कम्पनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज़ में हमें OnePlus 11, OnePlus 11 Pro और OnePlus 11R स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। हाल ही में एक लीक खबर के द्वारा इस सीरीज़ के …

ImageCMF Phone 2 का टीज़र सामने आया, मिली कैमरा सेटअप की एक झलक

Nothing की सब-ब्रैंड CMF ने अपने नए फोन CMF Phone 2 का टीज़र ट्विटर (x.com) पर जारी कर दिया है। ये ट्वीट @cmfbynothing द्वारा ही सामने आया है और इस टीज़र में एक फोटो सामने आयी है, जिसमें नारंगी रंग में कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इससे पहले कंपनी ने 28 मार्च को पोकेमोन थीम …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

Discuss

Be the first to leave a comment.