कितना अच्छा हो जब हम बिना अपनी SIM को रिचार्ज करें किसी से भी आसानी से कॉल पर पाएं। बिलकुल, अब आप WiFi Calling की सहायता से बिना रिचार्ज के किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं, इतना ही नहीं जब आप नॉर्मल कॉल करते समय इसका उपयोग करते हैं, तो ये फीचर कॉल के दौरान वॉइस क्वालिटी को और भी बेहतर बना देता है। यदि आपको नहीं पता कि फोन में WiFi Calling enable कैसे करें? तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें इसकी जानकारी देते हुए, WiFi Calling के फ़ायदे और नुकसान क्या हैं? ये भी बताया है।
फोन में WiFi Calling enable कैसे करें?
वैसे तो सभी फोन में इस ऑप्शन को इनेबल करने का तरीका एक जैसा ही होता है, लेकिन फंक्शंस अलग नाम से या अलग जगह मौजूद होते हैं। इसलिए नीचे हमनें दो फोन का उदाहरण देकर इस टॉपिक को समझाया है। सबसे पहले Realme फोन में WiFi Calling इनेबल कैसे करें, ये समझते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाए।
- यहां “Mobile network” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, और फिर जिस SIM से कॉल करते हैं, उस SIM पर क्लिक करें।


- यहां “WiFi-Calling” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करने पर नया पेज ओपन होगा, यहां “WiFi-Calling” के सामने दिख रहे टॉगल बटन को ऑन करें।


ये पढ़े: किसी भी एंड्रॉयड फोन पर Galaxy AI Features का उपयोग कैसे करें?
Samsung में WiFi Calling कैसे enable करें?
- सबसे पहले अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां “Connections” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “WiFi Calling” के सामने एक टॉगल बटन दिखेगा, उसे ऑन करें।
- इतना करने पर आपके सैमसंग के फोन में WiFi Calling इनेबल हो जाएगी।
WiFi Calling के फायदे
- कम सिग्नल वाले क्षेत्र में भी आसानी से कॉलिंग की जा सकती है।
- SIM में महंगे रिचार्ज की आवश्यकता नहीं होती है।
- SIM से कॉल करने पर भी WiFi Calling enable हो तो वॉइस क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
ये पढ़े: YouTube Video को MP3 Files में कैसे कन्वर्ट करें?
WiFi Calling के नुकसान
- इसका उपयोग करने के लिए स्ट्रॉन्ग WiFi connection की आवश्यकता होती है।
- कनेक्शन वीक होने पर कॉल अपने आप ही कट हो जाती है, या वॉइस क्लियर सुनाई नहीं देती है।
- WiFi हर जगह उपलब्ध नहीं होता है, जिस वजह से सभी जगह इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































