Digilocker पर देख सकते हैं अब अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी भी, जानें कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Digilocker आज के समय में काफी काम आने वाली ऐप या सर्विस है, जिसके साथ आप डिजिटल रूप में अपने सभी ज़रूरी कागज़ात साथ लेकर चल सकते हैं, फिर चाहे वो आपकी मार्कशीट या डिग्री हों या फिर ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड। अब जब सब कुछ एक ही ऐप में उपलब्ध है, तो फिर इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए घर की अलमारी में ढूंढने क्यों जाना पड़े। जी हाँ ! अब आप Digilocker में ही अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी भी देख सकते हैं।

ये पढ़ें – फ़ोन में Digilocker पर कॉलेज डिग्री, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट कैसे सेव करें

Digilocker क्या है ?

वैसे तो इसके नाम से ही समझ आता है, लेकिन फिर भी बता दें कि ये एक डिजिटल लॉकर है, जिसमें आप अपने ज़रूरी दस्तावेज़ संभाल सकते हैं। ये एक एप्लीकेशन है, जिसमें किसी भी ज़रूरी कागज़ का डिजिटल कॉपी आप सेव कर सकते हैं और जहाँ भी ज़रुरत हो, अपने फ़ोन में ये ऐप खोलकर ये कॉपी दिखा सकते हैं। ये ऐप भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गयी है।

ये पढ़ें: अब Google Maps दिखेगा हर गली नुक्कड़, देखिये अपना घर, कॉलेज, दफ्तर Street View के साथ

ये सभी जगह मान्य है। सरकार ने भी मोटर व्हीकल एक्ट, सेक्शन 169 के तहत ये मान्य कर दिया है कि रोड पर चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी के ज़रूरी काग़ज़ यानि RC, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, डिजिटल फॉर्म में भी दिखा सकते हैं।

IT नियम 9A, 2016, के अनुसार, DigiLocker प्रणाली में जारी किए गए दस्तावेज़ वास्तविक हार्ड कॉपी या पेपर जो आप रखते हैं, उनके समान ही माने जाते हैं, जिन्हें 8 फरवरी, 2017 को जी.एस.आर. 711 (ई) द्वारा सूचित किया गया था।

ये सरकार द्वारा सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट या दस्तावेज़ों को एक जगह सेफ रखने की एक अच्छी पहल है। लेकिन डिजिलॉकर अकाउंट होने के लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर का होना अनिवार्य है। बिना आधार के आप DigiLocker का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Digilocker पर इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे देखें ?

ध्यान रखें ये बातें –

  1. सबसे पहले ये ध्यान रखें कि आप डिजिलॉकर पर अपनी पॉलिसी तभी देख सकते हैं, जब आपकी पॉलिसी और आधार कार्ड में आपका नाम और जन्म तिथि एक ही हों।
  2. पॉलिसी देखने के लिए आपको फ़ोन में Digilocker ऐप हो और इसमें लॉगिन करने के लिए जो नंबर आधार में दिया है, वो आपके पास हो।

इस तरह देखें डिजिलॉकर पर इंश्योरेंस पॉलिसी –

  • अपने फ़ोन में या लैपटॉप पर डिजिलॉकर खोलें।
  • अब आधार नंबर या फ़ोन नंबर और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉग-इन करें।
  • लैपटॉप पर होम पेज पर ही बाएं साइड में Search Documents विकल्प पर जाएँ।
  • फ़ोन में Search का विकल्प आपको नीचे मिलेगा।
  • यहां जिस कंपनी की पॉलिसी ली है, उसका नाम टाइप करें।
  • अब नीचे उसका नाम आपको नज़र आ जायेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर पॉलिसी नंबर और जन्म की तारीख़ लिखें और Get Document पर क्लिक करें, आपकी पॉलिसी आपके सामने खुल जाएगी।

डिजिलॉकर पर आप पॉलिसी के अलावा अपने स्कूल और कॉलेज की मार्कशीट भी केवल अपना रोल नंबर डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें कोविड वाक्सिनेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, गाड़ी का इंश्योरेंस, इत्यादि सभी डॉक्यूमेंट भी सेव करके रख सकते हैं। सरकार ने भी मोटर व्हीकल एक्ट, सेक्शन 169 के तहत रोड पर चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी के ज़रूरी काग़ज़ यानि RC, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आप डिजिटल फॉर्म में भी दिखा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Imageफ़ोन में Digilocker पर कॉलेज डिग्री, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट कैसे सेव करें

डिजिलॉकर के साथ लोगों को अपने ज़रूरी दस्तावेज़ (documents) संभालना आसान लगने लगा है। दरअसल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC सब कुछ अपने पर्स में हर समय रख पाना ज़रा मुश्किल है और इनके खोने का डर भी बढ़ जाता है। और इन पहचान पत्रों या कागज़ों का खो जाना किसी के भी …

Imageड्राइविंग लाइसेंस में घर बैठे ही ऑनलाइन नए घर का पता कैसे अपडेट करें

ड्राइविंग लाइसेंस बहुत ही ज़रूरी डॉक्यूमेंट या कागज़ात है, जिसे सभी को गाड़ी या दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अपने साथ रखना होता है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को आप किसी भी कार्य में एड्रेस प्रूफ (घर के पते का प्रमाण पत्र) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो ज़ाहिर है कि ये …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageYouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है। YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप …

Discuss

Be the first to leave a comment.