Fire TV Stick का रिमोट खो गया? घबराएं नहीं, बिना रिमोट भी चलेगा टीवी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Fire TV Stick आज किसी भी टीवी को स्मार्ट बनाने का सबसे आसान तरीका बन चुका है। लेकिन इसकी एक आम परेशानी भी है — छोटा सा रिमोट। कई बार बैटरी जवाब दे देती है, कभी रिमोट कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में टीवी ऑन है, Fire TV Stick लगा है, लेकिन कंट्रोल करने का कोई तरीका नहीं दिखता।

अच्छी बात यह है कि Fire TV Stick को चलाने के लिए सिर्फ रिमोट पर ही निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं होती। Amazon ने ऐसे कई ऑप्शन दिए हैं, जिनकी मदद से आप बिना रिमोट के भी अपना Fire TV आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: YouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

बिना रिमोट Fire TV Stick चलाने के आसान तरीके

सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है Fire TV मोबाइल ऐप। Amazon का Fire TV app Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। अगर आपका फोन और Fire TV Stick एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े हैं, तो ऐप अपने आप टीवी को ढूंढ लेता है। स्क्रीन पर दिखने वाला कोड डालते ही फोन रिमोट की तरह काम करने लगता है। इसमें नेविगेशन, होम, बैक और Alexa तक सब कुछ मिल जाता है।

Fire TV Stick

अगर Wi-Fi उपलब्ध नहीं है, तब भी एक रास्ता है। आप अपने पुराने Wi-Fi नेटवर्क के नाम और पासवर्ड से मोबाइल हॉटस्पॉट बना सकते हैं। Fire TV Stick उसी नेटवर्क को पहचानकर अपने आप कनेक्ट हो जाता है, जिसके बाद ऐप से कंट्रोल संभव हो जाता है।

दूसरा आसान तरीका है Alexa का इस्तेमाल। अगर आपके घर में Echo या कोई Alexa-enabled डिवाइस है और वह उसी Amazon अकाउंट से जुड़ा है, तो आप वॉइस कमांड से कंटेंट चला सकते हैं। “Alexa, Netflix खोलो” जैसे कमांड काम करते हैं।

बहुत से लोग नहीं जानते कि कई स्मार्ट टीवी में HDMI-CEC फीचर होता है। इसे ऑन करने के बाद आप अपने टीवी के रिमोट से ही Fire TV Stick के बेसिक मेन्यू चला सकते हैं। सभी फीचर्स नहीं, लेकिन काम चलाने के लिए यह काफी है।

ये पढ़ें: SIM Swap Fraud से मिनटों में खाली हो सकता है अकाउंट, इस एक सेटिंग से बच सकते हैं

अगर आपके पास पुराना Fire TV रिमोट है, तो वह भी नए Stick के साथ पेयर हो सकता है। और आख़िरी विकल्प के तौर पर नया रिमोट खरीदना हमेशा मौजूद है।

कुल मिलाकर, रिमोट खो जाना Fire Stick का इस्तेमाल बंद होने की वजह नहीं बनता। थोड़ी समझदारी से आप बिना रिमोट भी अपना स्मार्ट टीवी अनुभव जारी रख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageDrishyam 3 का इंतज़ार खत्म, 27 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) अब 27 नवंबर से Netflix पर देखी जा सकेगी। Drishyam 3 OTT रिलीज़ का Netflix ने अलग से ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर फिल्म की लिस्टिंग में यही तारीख दर्ज है। 2 अक्टूबर को थिएटर में आई ये फिल्म ठीक …

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

Imageविदेश की फ्लाइट में भी चलेगा Digi Yatra, ई-पासपोर्ट से ऐसे करें सेटअप

एक नज़र में : Digi Yatra की सुविधा अब सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सीमित नहीं रही, क्योंकि 1 नवंबर से इसका इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रायल शुरू हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और Digi Yatra फाउंडेशन ने ये सुविधा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और अमृतसर एयरपोर्ट पर शुरू की है। ई-पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.