इस तरह बिना इंटरनेट भेजें किसी को भी अपनी लोकेशन, ट्रिक इमरजेंसी में आएगी बहुत काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम ऐसी किसी जगह चले जाते हैं, जहां पर इंटरनेट पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है, लेकिन ऐसे में यदि आपको कोई इमरजेंसी हो और किसी को अपनी लोकेशन पर बुलाना हो तो ये समस्या भरा काम हो सकता है, क्योंकि बिना इंटरनेट के आप Whatsapp पर किसी को अपनी लोकेशन नहीं भेज पाएंगे। हालांकि इसका एक शानदार तरीका है, जिसमें बिना इंटरनेट के अपनी लोकेशन किसी को भी भेज सकते हैं, और ये तरीका आप सभी को पता होना चाहिए, खास कर लड़कियों को जो अक्सर बाहर ट्रैवल करती है। आगे इस लेख में हमनें बताया है, कि बिना इंटरनेट अपनी लोकेशन कैसे भेजें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Son Of Sardaar 2 आ रही लोगों को काफी पसंद, इस OTT पर मचाएगी धूम

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

यदि आप बिना इंटरनेट के किसी को अपनी लोकेशन भेजना चाहते हैं, जिससे वो उस लोकेशन पर आकर आपकी सहायता कर पाएं, तो इसके लिए आपके फोन में दो चीजें होनी चाहिए। पहला आपके फोन में कंपास होना चाहिए, और दूसरा आपके फोन में सिम होना चाहिए और उसमें SMS भेजने के लिए बैलेंस होना चाहिए।

बिना इंटरनेट अपनी लोकेशन कैसे भेजें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में कंपास ऐप को ओपन करना है, ये Android और iPhone दोनों में मौजूद होता है।
  • जब भी आप ऐप ओपन करेंगे, तो आपको सबसे पहले अपना GPS ऑन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी लोकेशन के अनुसार स्क्रीन पर कोऑर्डिनेट्स नजर आयेंगे, जो “29.6140° LN, 78.2091° LE” इस तरह होंगे।
बिना इंटरनेट के अपनी लोकेशन कैसे भेजें?
  • आपको इन कोऑर्डिनेट्स को कॉपी करना है, और जिसे भी आप अपनी लोकेशन भेजना चाहते हैं, उसके नंबर पर इसे इसी प्रकार से SMS के माध्यम से भेज देना है।
  • सामने वाला जब Google Maps में इन कोऑर्डिनेट्स को डालेगा, तो उसे आपकी एक्जैक्ट लोकेशन पता चल जाएगी, और वो आप तक पहुंच जाएगा।

बिना इंटरनेट के अपनी लोकेशन कैसे भेजे जानना क्यों है जरूरी?

अक्सर हम पहाड़ी इलाकों में सफर करने जाते हैं, जहां नेटवर्क को लेकर काफी समस्या होती है, ऐसे में कॉल पर भी सही से बात नहीं हो पाती है, लेकिन थोड़ा बहुत नेटवर्क मिलने की वजह से SMS भेजा जा सकता है, तब ये तरीका काम आता है। इसके अतिरिक्त, भूकंप के समय, जंगल या ब्लैकआउट जैसी स्थिति में भी ये तरीका काम आता है।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि बिना इंटरनेट अपनी लोकेशन कैसे भेजें? और अब आप जरूरत पड़ने पर बिना इंटरेनट के इस तरीके को आजमा सकते हैं। ये उपयोग करने में भी काफी आसान है, और सामने वाले व्यक्ति को भी आसानी से समझ आ जाएगा, तो अब जब भी आप कहीं ऐसी जगह सफर पर जाएं, तो ये तरीका ध्यान रखें, और अपने घर के अन्य सदस्यों को भी बता दें, जिससे उन्हें भी सहायता मिले।

ये पढ़ें: SBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.