Instagram account पर आप ऑनलाइन हैं या नहीं, लोगों से ये Activity Status को कैसे छुपाएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर मैसेज सेक्शन में ऊपर सभी लोग जो आपसे जुड़े हैं, उनके प्रोफाइल पिक्चर के पास एक हरे रंग की डॉट आती है, जो बताती है कि वो ऑनलाइन हैं या नहीं। नीचे मैसेज सेक्शन में भी लोगों के नाम के नीचे लिखा होता है वो अभी एक्टिव हैं या कितने समय पहले एक्टिव थे। ऐसे में सभी लोगों को आपके एक्टिविटी स्टेटस का हर समय पता होता है। कई प्राइवेसी के चलते या किसी से बात न करना चाहें, तो एक्टिविटी स्टेटस का हर समय लोगों को पता होना, एक समस्या जैसा लगता है। ऐसे में क्या ऐसा हो सकता है कि हम Instagram अकाउंट इस्तेमाल भी करें और लोगों को हमारे Instagram Activity Status का पता भी न चले? जी! ऐसा बिलकुल हो सकता है। एक्टिविटी स्टेटस को आप ऑफ कर सकते हैं और ये काफी आसान है।

यहां हम यही बता रहे हैं, कि अगर आप अपने Instagram अकाउंट को इस्तेमाल करते हुए प्राइवेसी चाहते हैं, तो Instagram account Activity Status को कैसे छुपा सकते हैं।

ये पढ़ें: Instagram का नया फीचर Blend – अब दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे रील्स फीड

Instagram activity status को कैसे छुपाएं

एंड्राइड फ़ोन या iPhone से Instragram account activity status को कैसे बंद करें

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फ़ोन पर Instagram खोलें।
  • अब होम पेज पर नीचे दायीं साइड में Profile आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब दायीं साइड पर ऊपर मौजूद तीन लाइनों में टैप करें।
  • अब Settings सेक्शन खुलेगा, इसमें Messages and story replies पर क्लिक करें
  • यहां आपको Show activity status का विकल्प मिलेगा, इसे चुनें।
  • अब अगले पेज पर ‘Show Activity Status’ के सामने वाला टॉगल बंद कर दें।
  • इसके बाद आपका एक्टिविटी स्टेटस कोई नहीं देख पायेगा।

ये पढ़ें: गाड़ी के लिए VIP नंबर प्लेट ऑनलाइन कैसे बुक करें? आसान स्टेप्स के साथ यहां जानें पूरी प्रक्रिया

मोबाइल में ब्राउज़र से Instagram activity status कैसे छुपाएं

मोबाइल में Instagram ऐप के अलावा Google ब्राउज़र द्वारा भी आप अपने Instagram account activity स्टेटस को बंद कर सकते हैं। ये एक आसान प्रक्रिया है।

  • सबसे पहले ब्राउज़र में Instagram.com लिखें।
  • अब पहली वेबसाइट Instagram की आएगी, उसे चुनें और लॉग-इन करें।
  • अब यहां नीचे Profile आइकॉन पर जाएँ, इसके बाद ऊपर बायीं तरफ मौजूद बटन पर क्लिक करके, Settings में जाएँ।
  • अब यहां Messages and story replies सेक्शन को चुनें।
  • अगले पेज पर Show activity status को चुनें और अब इसका टॉगल बंद कर दें।

इसके बाद कोई भी जो आपको फॉलो करते हैं या नहीं करते हैं, आपका एक्टिविटी स्टेटस नहीं देख पाएंगे। लेकिन ये ध्यान रखें कि अब आप भी किसी का एक्टिविटी स्टेटस नहीं देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Android, Windows, Macbook और iOS के बीच इन ऐप्स के साथ आसानी से करें फाइल ट्रांसफर

लैपटॉप से Instagram activity status को कैसे बंद करें

स्मार्टफोन के मुकाबले, लैपटॉप या कंप्यूटर से Instagram account एक्टिविटी स्टेटस को बंद करने का तरीका थोड़ा सा अलग है। हालांकि ये काफी आसान है और नीचे दोए स्टेप्स द्वारा आप आसानी से अपने एक्टिविटी स्टेटस को छुपा सकते हैं।

  • सबसे पहले ब्राउज़र में Instagram.com लिखें।
  • अब Instagram की वेबसाइट को खोलें और इसमें लॉग-इन करें।
  • अब होम पेज पर बायीं साइड में नीचे की तरफ आपको More का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब Settings सेक्शन में जाएँ।
  • इसके बाद अगले पेज पर Messages and story replies को चुनें और इसमें Show activity status पर क्लिक करें और उससे अगले पेज पर टॉगल ऑफ कर दें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageInstagram account पर आप ऑनलाइन हैं या नहीं, लोगों से ये Activity Status को कैसे छुपाएं

Instagram पर मैसेज सेक्शन में ऊपर सभी लोग जो आपसे जुड़े हैं, उनके प्रोफाइल पिक्चर के पास एक हरे रंग की डॉट आती है, जो बताती है कि वो ऑनलाइन हैं या नहीं। नीचे मैसेज सेक्शन में भी लोगों के नाम के नीचे लिखा होता है वो अभी एक्टिव हैं या कितने समय पहले एक्टिव …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Discuss

Be the first to leave a comment.