ऐसे मिलेंगे, 26,900 रूपए वाले Apple AirPods Pro (2nd gen) मात्र 1,150 रूपए में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फ्लिपकार्ट की Big Savings Day सेल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी कई सारे बेहतरीन ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर मिल रहे इस ऑफर में Apple प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब आप 26,900 रूपए वाले AirPods Pro (2nd gen) को मात्र 1,150 रूपए में खरीद पाएंगे, यहाँ जानिए कैसे ?

यह भी पढ़े :-OLED टच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ HP Envy x360 15 लैपटॉप

AirPods Pro (2nd gen) डिस्काउंट

Apple AirPods Pro (2nd gen) ईयरबड्स नई H2 चिप द्वारा संचालित होते हैं जो आपके बैकग्राउंड में हो रहे शोर को खत्म करने में मदद करते हैं और आपको म्यूजिक या कालिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर, इन AirPods की कीमत 26,900 रुपये (टैक्स सहित) है। फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के बाद इन AirPods की कीमत 21,400 रूपए हो गयी है।

Apple AirPods Pro (2nd gen) को खरीदते समय आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके इन वायरलेस ईयरबड्स की कीमत को और कम कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर आपको अधिकतम 19,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। एक्सचेंज की कीमत, फोन के मॉडल और तारीख पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़े :-इस कीमत पर लॉन्च होगी Vivo X90 सीरीज़, लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

इसके अलावा, AirPods पर कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट फेडरल बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर ग्राहकों को 10% की छूट (1,250 रुपये तक) मिलेगी। इसी ऑफर का फायदा HSBC क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के साथ भी उठाया जा सकता है और इस प्रकार आप 1,150 रूपए की काम कीमत में Apple AirPods Pro (2nd gen) को अपने घर ला सकते हैं।

Apple AirPods Pro (2nd gen) स्पेसिफिकेशन

Apple AirPods Pro (2nd gen) में Apple H2 चिप है। इसमें साउंड क्वालिटी को बढ़ाने के लिए नए लो-डिस्टॉर्शन ड्राइवर का यूज किया गया है। बड्स में नॉइज़ कैंसिलेशन को भी बेहतर किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) को और बेहतर किया है, साथ ही बड्स में एडैप्टिव ट्रांसपैरेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है। बड्स के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो की सुविधा दी गई है। साथ ही बड्स में बिल्ट-इन स्पीकर भी मिलता है, जिसके इस्तेमाल से यूजर्स फाइंड माय फोन फीचर्स के जरिए अपने बड्स को ढूंढ़ भी सकेंगे। 

Apple ने AirPods Pro 2 की बैटरी लाइफ को लेकर केस के साथ 30 घंटे बैकअप दिया है। जबकि केस के बिना बड्स में 6 घंटे का बैकअप मिलता। AirPods Pro 2 को मैगसेफ से भी वायरलेसली चार्ज किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़े :-जल्दी कीजिये !!! Apple अपने प्रोडक्ट्स पर दे रहा है 10,000 रुपये तक की छूट

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

Imageजल्दी कीजिये !!! Apple अपने प्रोडक्ट्स पर दे रहा है 10,000 रुपये तक की छूट

यदि आप नया iPhone 14, M2 MacBook Air, या Apple वॉच सीरीज़ 8 खरीदने का इरादा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही वक़्त है। Apple आपके लिए कई सारे आकर्षक ऑफर लाया है। भारत में Apple के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से आप Apple के विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.