आज हो रही मॉक ड्रिल से पहले फोन में इमरजेंसी अलर्ट ऑन करना है आवश्यक, ये है सही तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से युद्ध की तैयारी की जा रही है, इस बीच ऑपरेशन Sindoor को भी अंजाम दिया गया है। आज 7 मई को भारत में मॉक ड्रिल होगी। ऐसे में आपको अपने फोन में इमरजेंसी अलर्ट ऑन करने की आवश्यकता होगी। आगे इस लेख में हमनें मॉक ड्रिल क्या है? और फोन में इमरजेंसी अलर्ट कैसे ऑन करें? इसकी जानकारी दी है।

ये पढ़ें: स्मार्ट टीवी हैंग हो रहा, तो अपनाएं ये आसान तरीके, मक्खन जैसा चलेगा

मॉक ड्रिल क्या है?

दरअसल युद्ध या आपातकालीन स्थिति में देश की जनता को कुछ भी होने पर कैसे रिस्पॉन्स करना है, या खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या तरीके अपनाने है। इन सभी चीजों की जानकारी देने और तैयारी करने के लिए मॉक ड्रिल किया जाता है। 244 डिफेंस जिलों में सायरन लगाए जाएंगे, और सायरन के बजते ही लोगों को कोई मजबूत पलंग या बेंच के नीचे छुपना होगा।

सायरन एक तरह का अलर्ट होता है, जिसमें जनता को सचेत किया जाता है, कि खतरा है, और उस जगह अटैक हो सकता है। इसी के साथ ब्लैकआउट होगा, जिसका मतलब है कि देश भर में 12 मिनट के लिए लाइट बंद की जाएगी।

इस तकनीक का हो सकता है उपयोग

रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सरकार पहली बार भारत में 5G आधारित सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर सकती है, जिसे C-DOT, DoT, और NDMA मिल कर बना रही है।

ये एक ब्रॉडकास्ट की तरह होगा जो कुछ ही सेकंड में लाखों मोबाइल्स में अलग अलग भाषाओं में भेजा जा सकता है। फोन DND मोड में होगा तब भी यूजर को ये अलर्ट मिलेगा। ये सिस्टम 5G के साथ साथ 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है।

फोन में इमरजेंसी अलर्ट कैसे ऑन करें?

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां Safety & Emergency वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Emergency Alert” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब सभी अलर्ट के ऑप्शन को ऑन करें।

सभी फोन्स में ये मेनू अलग अलग सेक्शन में हो सकता है, इसलिए आप फोन की सेटिंग्स में जाकर सबसे ऊपर बने सर्च बार में Emergency Alert वाले ऑप्शन को सीधे भी सर्च कर सकते हैं।

इमरजेंसी अलर्ट ऑन करना क्यों आवश्यक है?

इमरजेंसी के समय बचने का समय काफी कम रहता है, ऐसे में जितनी जल्दी हमें आने वाली मुसीबत का पता चल जाए, हम उतनी जल्दी सतर्क हो कर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में ये इमरजेंसी अलर्ट ही होते हैं, जो आपको सबसे पहले ऐसी परिस्थिति की सूचना देते हैं, इसलिए फोन में इमरजेंसी अलर्ट ऑन करना आवश्यक होता है।

ये पढ़ें: realme का ये 10000mAh बैटरी वाला फोन सब कंपनियों के चुनता देगा पसीने, देखें तस्वीर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.