Home न्यूज़ Whatsapp पर कैसे करे डिफ़ॉल्ट भाषा में बदलाव; हिंदी या अन्य लोकल...

Whatsapp पर कैसे करे डिफ़ॉल्ट भाषा में बदलाव; हिंदी या अन्य लोकल भाषा सपोर्ट

0

जैसे-जैसे नए यूजर ऑनलाइन जुड़ते जा रहे है वैसे-वैसे ऑनलाइन कम्युनिकेशन एक नयी दिशा की तरफ बढता जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण है व्हाट्सएप्प। व्हाट्सएप्प एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसपर 1.5 मिलियन एक्टिव यूजर है जिनकी संख्या बढती ही जा रही है। (Read in English)

यह मेसेजिंग प्लेटफार्म आपको फ्री मेसेज भेजने की सुविधा प्रदान करता है जिसके लिए टेलिकॉम ओपरेटर काफी ज्यादा चार्ज करते है। काफी सालो से व्हाट्सएप्प काफी विकसित हुआ है जिसके कारण आपको विडियो कॉल्स, इमेज डॉक्यूमेंट और अन्य मीडिया कंटेंट को भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा अभी हाल ही में यहाँ पर Whatsapp Pay’ फीचर को भी पेश किया गया है जो एक UPI-आधारित सर्विस है जिसके द्वारा आप पैसे का आदान-प्रदान कर सकते है।

200 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के साथ, भारत व्हाट्सएप्प के लिए सबसे बड़ा उपयोगकर्ता बाज़ार है। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी भारतीय बाजार के महत्व को भी पहचानती है जिसके कारण एप्प में आपको अधिकांश लोकप्रिय भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। वर्तमान में, आप हिंदी, बांग्ला, मराठी, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में 10 भारतीय भाषाओं में व्हाट्सएप्प का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप व्हाट्सएप्प की आधिकारिक भाषा को अंग्रेजी से हिंदी या बांग्ला या तेलगू में बदलने के बारे में नहीं जानते हैं तो आप अपनी पसंदीदा भाषा में लोकप्रिय ऐप का उपयोग करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S8 का Burgundy Red Color एडिशन हुआ भारत में लांच

एडिटर नोट: यदि आप व्हाट्सएप पर नए यूजर है, तो यह मैसेजिंग ऐप आपके स्मार्टफोन की पसंद को समझता है और उसी भाषा को डिफ़ॉल्ट रूप में उपयोग करता है। इसलिए, यदि आपने अपनी डिफ़ॉल्ट सिस्टम भाषा के रूप में हिंदी का विकल्प चुना है, तो व्हाट्सएप स्वचालित रूप से हिंदी भाषा में उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा।

WhatsApp डिफ़ॉल्ट भाषा को कैसे बदले:

  • WhatsApp को खोले।
  • ऊपर राईट साइड में दिए 3-डॉट वाले मेनू पर जाये।
  • फिर सेटिंग्स पर जाये और चैट पर क्लिक करे।
  • अब एप्लीकेशन लैंग्वेज की लिस्ट सामने आएगी जिसमे से आप को अब सिर्फ अपनी पसंदीदा भाषा चुननी है। और अब आपकी WhatsApp की डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज में बदलाव हो चूका है।

भारतीय लोकल भाषा में व्हाट्सएप का उपयोग करना

इन सरल चरणों के साथ, आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट भाषा को बदल सकते हैं और इसे डिफ़ॉल्ट भाषा की भाषा से अलग अपनी स्थानीय भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको यह लेख फायदेमंद लगता है तो यहाँ कमेंट्स करके हमे बताये।

28 Latest WhatsApp Hidden Features, Tips, and Tricks To Know In 2018

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version