Honor 8X से जुड़े सभी सवाल और उनके जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने आज अपने एक नया मिड-रेंज फोन Honor 8X को इंडिया में लांच कर दिया है। अगर अनुभव की बात करे तो यह Huawei के अन्य मिड-रेंज फ़ोनों से ज्यादा अलग नहीं है लेकिन कीमत के हिसाब से यहाँ पर आपको काफी कुछ देखने को मिल सकता है। (Read in English)

हैंडसेट में आपको नया Kirin 710 मिड-रेंज चिपसेट, बड़ी डिस्प्ले, बेहतर बैटरी के अलावा आधुनिक लोकप्रिय नौच डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गये है। तो चलिए Honor 8X से जुड़े सभी सवालों का जवाब जानने के लिए शुरू करते है आपके सवालो और हमारे जवाबों का सिलसिला:

डिजाईन और डिस्प्ले

प्रश्न: Honor 8X का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: Honor 8X में 6.5-इंच डिस्प्ले होने के बावजूद यह चलाने में काफी आरामदायक है। हाथ में पकड़ने पर यह इस साल लांच की गयी अन्य Huawei या Honor के ग्लास बॉडी वाले फ़ोनों जैसी ही फील देता है।

यहाँ सबसे आकर्षक फीचर है पीछे बैक-पैनल पर दिया गया ड्यूल टेक्सचर। आपको यह टेक्सचर छूने से पता नहीं चलेगा क्योकि यह ग्लास के नीचे मिलता है लेकिन रौशनी में यह साफ़ तौर पर दिखाई देता है। ड्यूल टेक्सचर की वजह से आप फोन को बिना किसी बैक-कवर के इस्तेमाल करने की सोचेंगे पर हम ग्लास बॉडी को किसी भी तरह के निशान से बचाने के लिए कवर का ही सुझाव देंगे।

प्रश्न: क्या Honor 8X में आपको केस भी मिलता है?

उत्तर: हां, यहाँ पर आपको एक सॉफ्ट केस भी दिया गया है।

प्रश्न: क्या Honor 8X में माइक्रो USB टाइप-A पोर्ट दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ यहाँ पर USB टाइप-C की जगह टाइप-A पोर्ट दिया गया है।

प्रश्न: क्या Honor 8X में फेस अनलॉक भी दिया गया है?

उत्तर: हाँ, यहाँ पर फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है।

प्रश्न: क्या Honor 8X में दिया फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ और सटीक है?

उत्तर: बिलकुल, Honor 8X में दिया फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ है।

प्रश्न: Honor 8X की डिस्प्ले क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: Honor 8X में आपको 6.5-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो इस साल Honor द्वारा पेश की गयी सबसे बड़ी स्क्रीन है। FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ डिस्प्ले का चारों और बहुत पतला बेज़ेल दिया गया है। डिस्प्ले की क्वालिटी को एवरेज से थोडा बेहतर कहा जा सकता है।

प्रश्न: क्या Honor 8X मे ऑटो ब्राइटनेस का विकल्प दिया गया है? इसकी आउटडोर विसिबिल्टी कैसी है?

उत्तर: हां यहाँ पर आटोमेटिक ब्राइटनेस का विकल्प दिया गया है लेकिन आउटडोर में इस्तेमाल करने पर आपको परेशानी हो सकती है।

प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर

प्रश्न: Kirin 710 चिपसेट का प्रदर्शन कैसा है?

उत्तर: Kirin 710 चिपसेट में आपको पिछले साल मिड-रेंज फ़ोनों में इस्तेमाल की गयी Kirin 659 की तुलना में काफी सुधार देखने को मिलता है। 12nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट में 4 Cortex-A73 कोर और 4 Cortex-A53 कोर दी गयी है।

लेकिन यहाँ पर अभी भी स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर अपनी बढ़त बनाये हुए दिखाई पड़ता है।

प्रश्न: Honor 8X की GPU टेक्नोलॉजी कितनी असरदार है?

उत्तर: GUP टर्बो टेक्नोलॉजी आपको बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस तो देती है लेकिन यह सिर्फ 2 या 3 गेम्स को ही सपोर्ट करती है जिसमे PUBG भी शामिल है। लेकिन GPU टर्बो के साथ भी प्रदर्शन को ज्यदा ख़ास नहीं कहा जा सकता है।

प्रश्न: Honor 8X में डेडिकेटेड SD कार्ड स्लॉट दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ Honor 8X में आपको डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट मिलता है जिसमे आप 400GB तक का कार्ड इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न: Honor 8X में ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE का सपोर्ट दिया गया है?

उतर: हां यहाँ पर ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE का सपोर्ट मिलता है।

प्रश्न: क्या Honor 8X में ड्यूल बैंड WiFi का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: नहीं Kirin 7190 चिपसेट ड्यूल बैंड WiFi को सपोर्ट नहीं करती है।

प्रश्न: Honor 8X का सॉफ्टवेयर कैसा है? क्या Honor 8X में एंड्राइड पाई अपडेट भी दिया जायेगा?

उत्तर: Honor 8X में आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित EMUI 8.2 सॉफ्टवेयर मिलता है. कस्टम स्किन में आपको काफी आधिक फीचर दिए गये है जो काफी हद तक स्टेबल और विश्वशनीय बना रहता है।

Honor अपनी डिवाइसों में अपडेट देने के लिए हमेशा जाना जाता है लेकिन यहाँ पर अभी एंड्राइड पाई के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

बैटरी

प्रश्न: Honor 8X का बैटरी बैकअप कैसा है?

उत्तर: बैटरी बैकअप के मामले में Honor फोन हमेशा से ही असरदार साबित होते है। 3750mAh की बैटरी आपको अच्छा बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

प्रश्न: Honor 8X में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: नहीं।

प्रश्न: Honor 8X के चार्जर की की रेटिंग क्या है?

उत्तर: Honor 8X के साथ 10W का चार्जर दिया गया है।

Honor 8X की खूबियाँ और कमियाँ

Honor 8X से जुड़े सभी सवालों का जवाब आपको ऊपर मिल ही गया होगा, अगर आपके पास कोई सवाल है या आपको Honor 8X से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए कमेंट सेक्शन में शेयर कर सकते है।

खूबियाँ

  • डिजाईन
  • डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
  • बैटरी बैकअप
  • ड्यूल VoLTE सपोर्ट

कमियाँ

  • टाइप C पोर्ट का ना होना
  • ड्यूल बैंड WiFi का ना होना

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

ImageXiaomi जल्द ला रहा है भारत का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G फ़ोन

Xiaomi ने यूरोप में Xiaomi 11T सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिनके साथ कंपनी का नया एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE (New Edition) 5G भी विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया गया। और लॉन्च के कुछ घंटों के बाद ही Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ये साफ़ कर दिया …

Imageआगामी जनवरी महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2018 में हमको बेहतरीन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों से लेकर iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन देखने को मिले है और साल खत्म होने के बाद अब नए साल के पहले महीने में भी आपको काफी स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे जिनमे Honor View 20 और Samsung M-सीरीज काफी आकर्षक साबित हो सकती है। कुछ डिवाइस जैसे Honor …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.