Google Pixel Watch 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, Snapdragon W5 Gen 1 SoC समेत कई खास फीचर होंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गत वर्ष Google ने अपनी Google Pixel Watch उतारी थी। इसको वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत से दूर रखा गया था। कंपनी अब अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 8 के साथ Google Pixel Watch 2 पेश करने की तैयारी कर रही है और इस बार ये भारत में भी दस्तक दे सकती है। हाल ही में ये नई स्मार्टवॉच भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में लिस्ट हुई, जिससे पता चलता है कि इसे भारतीय बाज़ार में भी उतारा जाएगा। साथ ही नवीनतम रिपोर्ट्स में Google Pixel Watch 2 की कुछ जानकारियां सामने आई हैं, जिन्हें हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

ये पढ़ें: Reliance AGM: 28 अगस्त को Jio Air Fiber, Jio 5G फोन और Jio 5G प्लान की हो सकती घोषणा

LTE और Wi-Fi वेरिएंट में पेश किया जाएगा

Android Authority के अनुसार, Google Pixel Watch 2 में Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा, जो ज्यादा पावरफुल होने के साथ अपनी पिछली स्मार्टवॉच से अपग्रेड होगा। इसका कोडनेम Eos और Aurora रखा गया है, जिसके तहत इसे विकसित किए जाने की संभावना है। यह LTE और Wi-Fi वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। मॉडल नंबर G4TSL, GC3G8 और GD2WG के साथ ये तीन तरह के खास वैरिएंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

डिस्प्ले होगी बड़ी

Google Pixel Watch 2 को 384 x384 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन, 1.2 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पैनल राउंड स्टाइल में OLED डिस्प्ले होगा। कहा जा रहा है कि डिवाइस में Samsung की डिस्प्ले उपयोग होगी। यह डायनामिक थीम के साथ Android 13 आधारित Wear OS 4 पर बूट कर सकती है। डिवाइस अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWUB) के साथ आएगी, जिससे अन्य पिक्सल डिवाइस से फाइल ट्रांसफर की सुविधा होने की उम्मीद है। साथ ही डिवाइस को ढूंढने, स्मार्टवॉच से ही कार को अनलॉक करने जैसे फीचर मिलेंगे।

ये पढ़ें: Gmail का पासवर्ड भूल गए और मोबाइल नंबर भी याद नहीं, तो हम बताते हैं कैसे करें रिकवरी

बैटरी

इस स्मार्टवॉच में 306mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जो अपने पूर्ववर्ती की 294mAh तुलना में थोड़ी बड़ी होगी। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ और NFC जैसे फीचर मिलेंगे। Google Pixel Watch 2 अपने लॉन्च के करीब पहुंच रही है। ऐसे में इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageJioFiber ने पेश किये नए डाटा वाउचर: 101 रुपए में मिलेगा 20GB का एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस की JioFiber सर्विस से जुडी खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट करने के लिए 6 नए डाटा वाउचरों को पेश किया है। …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.