Google Home और Home Mini इंडिया में हुए लांच; जाने कीमत और ऑफर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक महीने की अटकलों के बाद, आखिरकार गूगल होम और होम मिनी स्मार्ट स्पीकर भारत में लांच हो गये है। दोनों ही डिवाइस गूगल असिस्टेंट से युक्त है और आपके कहने भर से अलग-अलग काम कर सकते है। गूगल होम और होम मिनी की सीधी टक्कर अमेज़न के Alexa-पॉवरड स्मार्ट स्पीकर्स – The Echo, Echo Plus और Echo Dot से होगी जो काफी दिनों से भारत में उपलब्ध है। (Read in English)

गूगल ने साल 2016 में होम स्मार्ट स्पीकर की घोषणा की थी और पिछले साल ही अपने स्मार्ट स्पीकर्स लाइन-अप में गूगल होम मिनी और गूगल होम मैक्स को जोड़ा था। इन तीनो में से भारत में सिर्फ गूगल होम और होम मिनी उपलब्ध होंगे।

OK Google! Google Home और Mini क्या कर सकते है?

ये दोनों Google स्मार्ट स्पीकर आपके मनोरंजन के अलावा कई कार्य कर सकते हैं। वे दैनिक समाचार अपडेट पढ़ सकते हैं, आपके ईमेल की जांच कर सकते हैं, आपको बता सकते हैं कि आपके कैलेंडर में क्या है और आपको आपकी अगली मीटिंग की याद दिला सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्ट होम सेटअप है, तो Google होम परिवार आपको अपने सभी स्मार्ट होम डिवाइसेज जैसे Philips Hue, Nest, Samsung Smarthings और Honeywell को सिर्फ वॉयस प्रोम्प्ट्स का उपयोग करके नियंत्रित करने की सुविधा देता है। Google होम डिवाइसेस IFTTT सेवाओं के साथ भी काम करती हैं ताकि विभिन्न स्मार्ट उपकरणों और एप्लिकेशन एक-दूसरे से संपर्क कर सकें।

Google होम और होम मिनी दोनों, ‘OK Google’ और ‘Hey Google’ पर प्रतिक्रिया देते हैं। यह एंड्रॉइड टीवी और Netflix Play Music, YouTube, Savan और Ganaa जैसे कुछ लोकप्रिय एप्स के साथ अच्छी तरह काम करता है। लॉन्च ऑफ़र के रूप में, Google प्रत्येक होम और मिनी स्मार्ट स्पीकर के साथ प्ले म्यूजिक, सावन और गाना पर छः माह के विज्ञापन-मुक्त संगीत अनुभव प्रदान करता है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S8 का Burgundy Red Color एडिशन हुआ भारत में लांच

Google Home के स्पेसिफिकेशन

गूगल होम में टॉप पर टच-सेंसिटिव कण्ट्रोल दिया गया है। यह आपको गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने, प्ले-बैक को प्ले/ पॉज करना, और वॉल्यूम एडजस्ट करने की सुविधा देता है। गूगल होम एक एक्सटेंडेड रेंज माइक के साथ आता है जो भीड़ वाली जगह पर भी आवाज को पहचान सकता है। इसमें नीचे की तरफ माइक-म्यूट बटन और पॉवर स्टेटस लाइट दी गयी है। टॉप पैनल पर दी गयी लाइट का रंग कमांड के अनुसार बदलता रहता है। गूगल होम चाक-फैब्रिक बेस के साथ उपलब्ध है जबकि कोरल रंग विकल्प कुछ दिनों में उपलब्ध हो जायेगा।

Google Home Mini के स्पेसिफिकेशन

गूगल होम मिनी थोडा कॉम्पैक्ट है जो पेबल के आकार के डिजाईन और फैब्रिक स्पीकर कवर के साथ आता है। इस बार डिवाइस के बाहरी डिजाईन में बदलाव भी दिया गया है। यह 360-डिग्री साउंड आउटपुट देता है लेकिन आप इसको किसी भी कास्ट-इनेबल्ड स्पीकर से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते है। लेकिन यहाँ पर Amazon Echo Dot की तरह हैडफ़ोन जैक नहीं दिया गया है। गूगल होम मैक्स को भारत में लांच नहीं किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गूगल होम मिनी में टॉप पर 4 LED लाइट्स भी दी गयी है। गूगल होम की तरह, मिनी में भी टच-सेंसिटिव बटन दिए गये है जो प्ले/पॉज म्यूजिक, रिमाइंडर याद दिलवाना, और काफी कुछ भी करने की सुविधा देते है। गूगल होम के द्वारा कंपनी का लक्ष्य हर कमरे में ब्लूटूथ स्पीकर उपलब्ध करवाना है। यह डिवाइस Choral, Chalk और Charcoal रंग में उपलब्ध है।

Google Home, Home Mini की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Google होम की कीमत 9,999 रुपए तय की गयी है जो इसको Amazon Echo से सीधी टक्कर देता है। दूसरी तरफ Google Home Mini की इंडिया में कीमत 4,490 रुपए रखी गयी है जो Amazon के Echo Dot की ही तरह तय की गयी है। दोनों ही डिवाइस गूगल होम और गूगल होम मिनी विशेष रूप से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन रूप से डिवाइस उपलब्ध करवाने के लिए Google ने Reliance Digital के साथ साझेदारी की है। इसलिए अब दोनों ही डिवाइस ऑनलाइन औए ऑफलाइन रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फ्लिप्कार्ट से गूगल होम या गूगल होम मिनी की खरीदारी करने पर JioFi राऊटर फ्री दिया जायेगा। अगर आप गूगल होम को रिलायंस डिजिटल और MyJio स्टोर से खरीदे तो आपको लगभग 2,500 रुपए की कीमत का 100GB डाटा और फ्री JioFIi राऊटर मिलेगा। यह शुरूआती ऑफर केवल 30 अप्रैल तक वैध है।

Nokia 7 Plus First Impression in Hindi | नोकिया 7 प्लस का फर्स्ट इम्प्रैशन हिंदी में

Related Articles

ImageGoogle Pixel 9a Vs iPhone 16e: जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट

Google पिछले कई सालों से अपनी फ्लैगशिप और महंगी Pixel सीरीज़ के अलावा, लोगों को किफायती दामों में Pixel फोन का अनुभव देने के लिए एक और स्मार्टफोन लेकर आता है। इस साल भी कंपनी ने Pixel 9a पेश किया है, जो 19 मार्च को लॉन्च हुआ है और इस फोन की सीधी तुलना इस …

ImageGoogle Nest Audio रिव्यु

हाल ही के कुछ सालो में स्मार्ट होम सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ख़ास इसमें स्मार्ट होम के लिए अगर हब का इस्तेमाल किया जाये तो डिवाइसों को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है। (Google Nest Audio Review Read in English) स्मार्ट स्पीकर जैसे Google Nest Audio इस काम …

ImageXiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु

Xiaomi Mi Smart Speaker को कंपनी ने इंडियन मार्किट में Amazon Great Indian Festival 2020 और Flipkart Big Billion Days Sale 2020 के समय लांच किया है। भारतीय बाजारों में स्मार्ट स्पीकर के लिए आपको सिर्फ Google और Amazon के क्रमश: Nest Audio और Echo प्रोडक्ट्स ही देखने को मिलते है। (Xiaomi Mi Smart Speaker …

Imagerealme P3 और P3 Ultra कम कीमत में मिल रहे धांसू गेमिंग फीचर्स, लॉन्च की तारीख सामने आयी

realme ने हाल ही में अपनी P3 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें P3 Pro और P3x मॉडल्स को शामिल किया गया था। अब कंपनी इस सीरीज को बढ़ा कर इसमें दो और नए मॉडल्स P3 और P3 Ultra को शामिल करने वाली है। realme P3 Ultra इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आ चुकी है। …

ImageRealme 14 Pro+ चीन में लॉन्च हुआ, इसी महीने भारत में भी होगा लांच, देखें कीमत और फीचर्स

Realme जल्द ही भारत में अपनी Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें 14 Pro और 14 Pro+ इन दो मॉडल्स को शामिल किया जायेगा। इस फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और आज कंपनी ने चीन में अपना Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे शानदार फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products