अब नहीं लगाना पड़ेंगे बार बार सर्विस सेंटर के चक्कर, इस कंपनी ने शुरू की Same Day Repair Service की सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Google ने भारत में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, और अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा लेकर आ गई है, जिसमें Google एक्सक्लूसिव या प्रायोरिटी सर्विस सेंटर में जाकर आप अपने डिवाइस को उसी दिन ठीक करवा सकते हैं। इस सर्विस को Google Same Day Repair Service के नाम से पेश किया गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इन फिल्मों में मिलेगा हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज, डरते डरते हंसकर हो जाओगे लोटपोट

Google Same Day Repair Service भारत में उपलब्ध

हाल ही में Google ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है, कि कंपनी भारत में Google Same Day Repair Centers शुरू कर रही , जिसमें ग्राहकों को Same Day Repair Service की सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार ये सुविधा सिर्फ Pixel फोन्स के लिए ही नहीं शुरू की गई है, बल्कि ग्राहक अपने कुछ अन्य चुनिंदा Google प्रोडक्ट्स को भी एक दिन में ठीक करवा सकते हैं। इसके साथ ही आपको फ्री डोरस्टेप पिकअप और मेल-इन सर्विस का भी विकल्प भी मिलता है, जिससे आपका ये काम घर बैठे भी हो सकता है।

Google Same Day Repair Centers किन शहरों में उपलब्ध है?

Google Same Day Repair Service

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इन सर्विस सेंटर्स को भारत के 21 शहरों में ही शुरू किया है, जिसमें Google एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर्स को बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई में शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रायोरिटी सर्विस सेंटर अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध है।

इन डिवाइस पर ले पाएंगे सुविधा का लाभ

ग्राहक फिलहाल इस सुविधा के अंतर्गत Pixel फोन्स, Pixel वॉच, और Pixel बड्स को ही ठीक करवा सकते हैं। Fitbit डिवाइसेज और Google के स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर फिलहाल इस सुविधा को लागू नहीं किया गया है।

हालांकि, कंपनी ने इसके लिए शर्त भी रखी है। यदि आपको इस सुविधा का लाभ लेना है, तो आपको अपने Pixel डिवाइस को दोहपर 2 बजे से पहले सर्विस सेंटर में जमा करवाना होगा, तभी आपको डिवाइस सेम डे रिपेयर हो कर मिल पाएगा।

ये पढ़ें: Youtube Hype: भारतीय यूट्यूबर्स की भी हुई मौज, अब ऐसे कर पाएंगे फ्री में अपने चैनल को बूस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Discuss

Be the first to leave a comment.