इन फिल्मों में मिलेगा हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज, डरते डरते हंसकर हो जाओगे लोटपोट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नॉर्मल फिल्में देख देख के बोर हो गए हैं, और अब ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं, जिसमें भरपूर एक्साइटमेंट मिले, जिससे फिल्म को देखने में मजा भी आएं, तो आपको Comedy Horror Movies को देखना चाहिए, जिनमें आपको कॉमेडी और हॉरर का डबल डोज मिलेगा, जिससे फिल्म से हटने का मन नहीं करेगा। इस लेख में हमनें 5 Comedy Horror Movies on OTT की जानकारी दी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Delhi Goa IndiGo Flight इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट ने क्यों बोला “Pan Pan Pan”, क्या होता है इसका मलतब आप भी जान लें

5 Comedy Horror Movies on OTT: इनमें मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

  • Stree
  • Kakuda
  • Bhool Bhoolaiyaa
  • Great Grand Masti
  • Bhediya

Stree

5 Comedy Horror Movies on OTT: Stree
  • रिलीज की तारीख: 31 अगस्त, 2018
  • कास्ट: Shraddha Kapoor, Rajkummar Rao, Pankaj Tripathi, Aparshakti Khurana, और Abhishek Banerjee
  • रन टाइम: 127 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar

इस लिस्ट में पहला नाम Stree है, जिसमें लीड रोल में Rajkummar Rao नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का सेकंड पार्ट भी रिलीज हुआ था। फिल्म में आपको कॉमेडी और हॉरर दोनों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। फिल्म में एक गांव की कहानी को बताया गया है, जहां “Stree” नाम की भूतनी वहां के मर्दों को उठा कर ले जाती है, इसलिए हर कोई अपने घर के बाहर लिख देता है “ओ स्त्री कल आना” तभी एक रात स्त्री एक लड़के को उठा ले जाती है, और उसको अपने वश में कर के सभी के घर के बाहर से लिखा हुआ मिटा देती है, और गांव के लगभग सभी पुरुष गायब हो जाते हैं, तब Rajkummar Rao, Shradhha Kapoor और Pankaj Tripathi उन्हें बचाने के लिए स्त्री से लड़ते हैं, हालांकि कहानी का अंत अलग तरीके से होता है, वो जानने के लिए आपको इस फिल्म को पूरा देखना होगा।

Kakuda

Kakuda
  • रिलीज की तारीख: 12 जुलाई, 2024
  • कास्ट: Riteish Deshmukh, Sonakshi Sinha, और Saqib Saleem
  • रन टाइम: 116 मिनट्स
  • कहां देखें: ZEE5

5 Comedy Horror Movies on OTT की लिस्ट में ये दूसरी फिल्म है, जिसमें हस्ते हस्ते आपको डर लगने लगेगा। फिल्म की कहानी काफी मजेदार है, और इसमें भी एक गांव की कहानी को बताया गया है, जहां एक भूत हर रात घूमता है, और जिस घर की खिड़की खुली नहीं होती है, उस घर के आदमी को लात मार कर उसकी कूबड़ निकाल देता है, और वो आदमी कुछ दिनों में मर जाता है। एक प्रेमी जोड़ा सबसे छुप कर एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, और शादी का मुहूर्त उसी दिन का होता है, जिस दिन लड़के के पिताजी को कहीं जाना होता है। ऐसे में घर पर कोई नहीं होता है और लड़का जब तक घर पहुंचता है 8 बज चुकी होती ज्वार खिड़की न खुलने पर उसकी कूबड़ निकल जाती है। तब लड़का और उसकी प्रेमिका एक बाबा को बुलाते हैं, और वो सब मिल के इसकी गुत्थी को सुलझाते हैं।

ये पढ़ें: Youtube Hype: भारतीय यूट्यूबर्स की भी हुई मौज, अब ऐसे कर पाएंगे फ्री में अपने चैनल को बूस्ट

Bhool Bhoolaiyaa

  • रिलीज की तारीख: 12 अक्टूबर, 2007
  • कास्ट: Akshay Kumar, Vidya Balan, Shiney Ahuja, और Ameesha Patel
  • रन टाइम: 154 मिनट्स
  • कहां देखें: Netflix, JioHotstar

कॉमेडी हॉरर फिल्मों में इस फिल्म ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। फिल्म में लीड रोल में Akshay Kumar नजर आयेंगे, जो एक पैरानॉर्मल एक्सपर्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म एक महल की कहानी को बताती है, जहां चंद्रमुखी की आत्मा को कैद किया गया है। कई सालों बाद नई दुल्हन द्वारा उस बंद दरवाजे को खोल दिया जाता है, और चंद्रमुखी बाहर आ जाती है। अब चंद्रमुखी सबको डरा रही है, लेकिन किसी को नहीं पता कि वो किसके अंदर है तब दूल्हे का दोस्त विदेश से यहां आता है, और चंद्रमुखी की गुत्थी को सुलझा कर उसके दोस्त और उसके परिवार वालों की जान बचाता है। फिल्म का दूसरा पार्ट भी काफी मजेदार है, आपको इसके बाद उसे भी जरूर देखना चाहिए।

Great Grand Masti

  • रिलीज की तारीख: 15 जुलाई, 2016
  • कास्ट: Riteish Deshmukh, Vivek Oberoi, Aftab Shivdasani, Urvashi Rautela
  • रन टाइम: 134 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video

ये भी एक मजेदार फिल्म है, जिसमें लीड रोल में Riteish Deshmukh, Vivek Oberoi, Aftab Shivdasani नजर आने वाले हैं। कहानी तीन दोस्तों की है, जो अपनी बीवियों और उनके परिवार से परेशान रहते हैं, और अपनी लाइफ जीने और मस्ती करने के लिए उनमें से एक दोस्त की पुस्तैनी हवेली बेचने एक गांव में जाते हैं, जहां वो अपनी लाइफ भी एंजॉय कर पाएं। हालांकि, वहां उन्हें कोई लड़की नहीं मिलती, लेकिन जब वो उस पुस्तैनी हवेली में जाते हैं, तो वहां एक लड़की मिलती है, जो असल में एक भूत होती है, और अपने जन्मों की प्यास को बुझाने के लिए किसी के साथ सुहागरात बनाना चाहती है, ऐसे में ये तीनों उससे बचने के अलग अलग प्रयास करते हैं, और आखिर में इनके परिवार वाले भी वहां आ जाते हैं, और इस बीच भरपूर कॉमेडी देखने को मिलती है।

Bhediya

5 Comedy Horror Movies on OTT: Bhediya
  • रिलीज की तारीख: 25 नवंबर, 2025
  • कास्ट: Varun Dhawan, Kriti Sanon, Abhishek Banerjee, Deepak Dobriyal, और Paalin Kabak
  • रन टाइम: 156 मिनट्स
  • कहां देखें: JioHotstar

5 Comedy Horror Movies on OTT की लिस्ट में आखिरी फिल्म Bhediya है, जो पर्यावरण को बचाने का संदेश देती है। फिल्म में एक रोड कॉन्ट्रैक्टर भास्कर अपने कजिन जना के साथ अरुणाचल प्रदेश के एक गांव जीरो में जाता है, जहां उसे एक रास्ता बनाना होता है, और इसके लिए वो गांव वालों की मंजूरी लेते हैं, लेकिन वहां भास्कर को वेयरवोल्फ द्वारा काट लिया जाता है, जिससे वो खुद भी वेयरवोल्फ बन जाता है। अब पूरे गांव में वेयरवोल्फ की दशहत फेल जाती है, और भास्कर और उसके दोस्त वहां की एक लॉकल डॉक्टर के साथ मिल कर इसके पीछे का राज पता करने में लग जाते हैं। बाद में सारी चीजें सामने आने के बाद भास्कर उस जंगल को काटने का प्लान कैंसिल कर देता है, और अपनी वेयरवोल्फ वाली शक्तियों के साथ रहना सिख लेता है।

ये पढ़ें: Stranger Things Season 5 टीजर आउट, इस तारीख को धूम मचाएगा अगला सीजन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products