Youtube Hype: भारतीय यूट्यूबर्स की भी हुई मौज, अब ऐसे कर पाएंगे फ्री में अपने चैनल को बूस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Youtube ने आखिरकार भारत में भी अपना नया फीचर Youtube Hype लॉन्च कर दिया है, जो बड़ा ही कमाल का है, और छोटे यूजर्स को ग्रो करने में काफी सहायता करेगा। यदि आप भी एक यूट्यूबर हैं, जिसने अभी अभी अपना चैनल शुरू करा है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस लेख में हमनें Youtube Hype फीचर क्या है? और कैसे काम करता है, इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: Stranger Things Season 5 टीजर आउट, इस तारीख को धूम मचाएगा अगला सीजन

Youtube Hype फीचर क्या है?

Youtube Hype

कंपनी ने अपने वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को लॉन्च किया है, जिसे अब भारतीय यूट्यूबर्स द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है। इस फीचर की सहायता से यूट्यूबर्स अपने वीडियो को फ्री में प्रमोट कर सकते हैं। हालांकि, ये फीचर सिर्फ उन्हीं यूट्यूबर्स के लिए होगा, जिनके सब्सक्राइबर्स 5 लाख से कम होंगे।

छोटे यूट्यूबर्स के लिए अपने वीडियो को ग्रो करना एक चुनौती भरा काम हो सकता है। ऐसे में यूट्यूब ने इस फीचर को पेश किया है, जो आपको लाइक बटन के नीचे नजर आएगा। इसका उपयोग करने पर छोटे यूट्यूबर्स भी लीडर बोर्ड पर अपनी जगह बना पाएंगे।

Youtube Hype कैसे काम करता है?

जिन यूट्यूबर्स के सब्सक्राइबर्स 5 लाख से कम है, वो अपने वीडियो को पब्लिश के 7 दिनों के अंदर Hype कर सकते हैं। एक यूट्यूबर एक हफ्ते में सिर्फ 3 ही वीडियो को Hype कर सकता है, इससे उनके वीडियो को बूस्ट मिलेगा।

वीडियो जितनी बार Hype होगा उसे उतने ज्यादा पॉइंट्स मिलेंगे। इसके साथ ही YouTube के एक्सप्लोर सेक्शन में लीडर बोर्ड को शामिल किया गया है, और जिसको ज्यादा पॉइंट्स मिलेंगे वो वीडियो टॉप 100हाइप्ड वीडियो की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। इसके बाद उन वीडियो को यूट्यूब के होमपेज पर भी दिखाया जाएगा, जिससे उनका चैनल जल्दी से ग्रो होने लगेगा।

ये पढ़ें: Rangeen OTT Release: मिलेगा कॉमेडी का भंडार, लीड रोल में नजर आयेंगे Chhaava फ़िल्म के ये एक्टर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products