Google I/O 2018: सीईओ सुन्दर पिचाई ने की घोषणा इवेंट होगा 8 मई को

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल ने अपने वार्षिक I/O डेवलपर कांफ्रेंस के लिए तारीखों का ऐलान किया है । ये इवेंट 8 मई से 10 मई तक माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया के शोरेलिने एम्फीथियेटर में चलेगा।

गूगल ने कांफ्रेंस की तारीखों को अपनी परम्परा के अनुसार एक ऑनलाइन पहेली द्वारा बताया था। इस हफ्ते, गूगल डेवेलपर्स के ट्वीटर अकाउंट ने बाइनरी कोड के माध्यम से इस इवेंट के बारे में थोड़ा झलक दिखाई। Google.com/io वेबसाइट पर जाकर जब हम इस बाइनरी कोड को टेक्स्ट में परिवर्तित करते है तो इवेंट की तारीखों का पता लगाने के लिए पहेलियों की एक सीरीज को हल करने की आवश्यकता होती है।

पिछले साल Google I/O 2017 इवेंट में, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड 8.0 ओरेओ पेश किया था। उसी प्रकार इस वर्ष पहेलियों की सीरीज में आपको एक रूम में एक पाइनएप्पल केक रखा हुआ दिखाया गया है जो हमारे अनुसार गूगल द्वारा नए एंड्राइड का कोई संकेत हो सकता है। हालाँकि इन पहेलियों के आधिकारिक हल तो हमको इवेंट में ही पता चलेंगे।

गूगल I/O 2018 में हम उम्मीद करते है की गूगल का ध्यान अपने गूगल असिस्टेंट, गूगल फोटोज, डे-ड्रीम स्टैंड-अलोन हेडसेट्स पर जारी रहेगा और निश्तिच रूप से एंड्राइड की अगली पीढ़ी के बारे में कुछ न कुछ जानकारी दी जा सकती है। सीईओ सुन्दर पिचई ने देर रात एक ट्वीट भी किया जिसमे उन्होंने इवेंट की तारीखों का एलान किया तथा अपनी टीम को अगली बार पहेलियों को और कठिन बनाने के लिए भी कहा।

हम उम्मीद कर सकते है की इस इवेंट में गूगल अपनी ‘गूगल होम स्मार्ट स्पीकर रेंज’ में किसी तरह के सॉफ्टवेयर सुधार तथा नए एंड्राइड वियर 3.0 को भी प्रदर्शित कर सकता है।

गूगल I/O इवेंट में अभी लगभग 3 महीनो का समय है इस समय अंतराल में हमको और भी घोषणाएं सुनने को मिल सकती है। इस इवेंट के बारे में और जानकारी हम समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे।

यह भी पढ़े: Google Play Book v4 में होगा ऑडियो-बुक सपोर्ट

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की हुई घोषण 28 अप्रैल को उठेगा एक नए प्रोडक्ट पर से पर्दा

आज सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से 28 अप्रैल को लांच इवेंट आयोजित करने वाली है। यह इवेंट आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर फ्री में में देख सकते है। अभी के लिए कंपनी ने लांच इवेंट में पेश होने वाली डिवाइसों के …

ImageLava भारत में 7 जनवरी को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, #AbDuniaDekhegi हैशटैग के साथ होने लांच

Lava जल्द ही चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी। वहीं, अब खुद कंपनी ने टीज़र वीडियो के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। लावा कंपनी 7 जनवरी को लॉन्च इवेंट का आयोज़न करने जा रही है, जिसमें कथित रूप से एक से …

ImageGoogle I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन …

ImageGoogle I/O 2020: CEO सुन्दर पिचाई ने की घोषणा इवेंट होगा 8 मई को

गूगल ने अपने वार्षिक I/O डेवलपर कांफ्रेंस के लिए तारीखों का ऐलान किया है । ये इवेंट 12 मई से 14 मई तक माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया के शोरेलिने एम्फीथियेटर में चलेगा। 2019 की तुलना में यह थोडा देरी से शुरू किया जा रहा है। गूगल ने कांफ्रेंस की तारीखों को अपनी परम्परा के अनुसार एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.