Galaxy M30s होगा 6000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले काफी समय से चर्चा कर चल रही थी की सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy M30 के नए वरिएन्त पर काम कर रहा है और पिछले कुछ दिनों में A-सीरीज के लाइनअप में A10, A30 और A50 के अपग्रेड वर्जन लांच करने के बाद आपको M-सीरीज में भी “s” के साथ M30 के नए अपग्रेड वर्जन को पेश करने वाला है। इस लेटेस्ट लीक के अनुसार इसमें आपको 6,000mAH की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। तो चलिए नज़र डालते है Galaxy M30s के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Realme 5 Pro रिव्यु: बजट सेगमेंट में “रियल” प्रो अपग्रेड?

Samsung Galaxy M30s के फीचर

मॉडल नंबर SM-M307F को Galaxy M30s के तौर पर मार्किट में लांच किया जायेगा जिसमे लीक जानकरी के अनुसार सामने 6.4-इंच FHD रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले इनफिनिटी-V या U डिस्प्ले के साथ दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Exynos 9610 चिपसेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Galaxy M30s
Galaxy M30

Galaxy M30 की तुलना में इसमें फोटोग्राफी के लिए भी अपग्रेड भी किये जा सकते है जिसमे पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP का डेप्थ सेंसर के साथ दिया होगा। इसके के साथ आगे की तरफ आपको 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य जानकरी के अनुसार फोन मे अभी तक की सैमसंग की सबसे बड़ी 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है और उम्मीद यही है की यहाँ फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिले। इसके अलावा फोन में आपको एंड्राइड वन सॉफ्टवेयर, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy M30s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M30
डिस्प्ले 6.4-इंच, 1080 x 2280 px, इनफिनिटी-U डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.8 GHz, ओक्टा-कोर Exynos 9610 प्रोसेसर
रैम 4GB/6GB/8GB, LPDDR4
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई, OneUI
रियर कैमरा 48MP (F2.0) + 8MP (F2.2,अल्ट्रा-वाइड)+ 5MP (f/2.0 डेप्थ सेंसर)
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
अन्य फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS,GLONASS
बैटरी 6000mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
प्राइस अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Imageलांच से पहले Samsung Galaxy M30 की जानकारी हुई लीक; बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे की हुई पुष्ठी

सैमसंग ने पिछले महीने अपने 2 किफायती स्मार्टफोन नयी M-सीरीज के तहत लांच किये थे। लांच से पहले यही उम्मीद थी की कंपनी यहाँ पर एक स्मार्टफोन और लांच करेगी जिसका नाम Samsung Galaxy M30 होगा। अब हाल ही में डिवाइस से जुडी काफी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार यह डिवाइस सीरीज का हाई वरिएन्त होगा …

ImageSamsung Galaxy M30s होगा 18 सितम्बर को इंडिया में लांच: होगा अमेज़न स्पेशल

Samsung Galaxy M-सीरीज इस सैमसंग सैमसंग की तरफ से पेश की गयी बजट स्मार्टफोन लाइनअप है जो मार्किट में काफी लोकप्रिय भी साबित हो रही है। इस लाइनअप के चारों फ़ोनों में से Galaxy M30 एक काफी अच्छा स्मार्टफोन है जो अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर नज़र आता है। लेकिन लगता है कंपनी अपने …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.