Home सूचनोरंजन / सूचना एवं मनोरंजन मार्च 2023 के चौथे हफ्ते में रिलीज़ होने वाली फिल्में, वीकेंड पर...

मार्च 2023 के चौथे हफ्ते में रिलीज़ होने वाली फिल्में, वीकेंड पर पॉपकॉर्न रखें तैयार

0

मार्च 2023 में कई बेहतरीन फिल्में OTT और थिएटर पर रिलीज़ होने जा रही हैं। इस बार इनमें वो हिंदी फिल्म भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली जैसी फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस हफ्ते OTT पर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathaan भी रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा और भी बेहतरीन फिल्में हैं, जो आपके इस वीकेंड को शानदार बनाएंगी। इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्में आप नीचे देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Ear (1) vs Nothing Ear (2): जानें इस बार फीचरों में क्या बदला है ?

मार्च 2023 में OTT पर रिलीज़ होने वाली फिल्में

Pathaan

22 मार्च 2023 से Amazon Prime Video पर

जनवरी 2023 में बड़े परदे पर रिलीज़ हुई ये फिल्म अब OTT चैनल Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। शाहरुख़ खान की इस एक्शन फिल्म में वो खुद एक भारतीय सीक्रेट एजेंट हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी आपको नज़र आएंगे। ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

Hunter

22 मार्च से Amazon Mini Tv पर

Hunter एक वेब-सीरीज़ है, जिसमें लीड रोल में आपको सुनील शेट्टी नज़र आएंगे। काफी समय के बाद, फिर लीड रोल में आप उन्हें एसीपी विक्रम के रूप में देखेंगे, जहां वो मुंबई में जुर्म की दुनिया और अपने अतीत और वर्तमान से लड़ते नज़र आने वाले हैं। इसमें आपको ईशा देओल भी नज़र आएंगे। ये वेब-सीरीज़ Amazon Mini TV पर रिलीज़ हुई है।

Chor Nikal Ke Bhaaga

24 मार्च से Netflix पर

यामी गौतम और सनी कौशल की ये फिल्म एक हवाईजहाज़ को बंदी बनाने की कहानी है, जिसमें यामी गौतम फ्लाइट अटेंडेंट हैं, सनी कौशल एक चोर। फिल्म में देखिये कि ऊपर हवा में जब चोरी और प्लेन को बंदी बनाने की कहानी आपको कहाँ ले जाती है। इसमें शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं।

Kanjoos Makhichoos

24 मार्च 2023 से Zee5 पर

कंजूस मक्खीचूस (Kanjoos Makhichoos) कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुणाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी पति-पत्नी के रोल में हैं और ये अपने माँ-बाप को तीर्थ भेजने के लिए कंजूसी करके, पैसे जोड़ते हैं। कहानी नया मोड़ तब लेती है, जब अचानक बाढ़ में माँ-बाप गुज़र जाते हैं और वो भ्रष्ट सरकार से लड़ते हैं।

24 मार्च को थिएटर पर रिलीज़ होने वाली फिल्में

Bheed

 24 मार्च से थिएटर में

भीड़ (Bheed) राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म है। ये फिल्म उस भीड़ के बारे में है, जिसे लॉकडाउन के दौरान एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचना था। इस दौरान लोगों पर क्या कुछ बीतती है, ये फिल्म आपको वही दिखाती है। इसमें दिआ मिर्ज़ा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा भी अहम किरदारों को निभाते नज़र आएंगे।

Operation Mayfair

24 मार्च से थिएटरों में

Operation Mayfair सुदीप्तो सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें जिमी शेरगिल और वेदिका दत्त मुख्य भूमिकाओं में है। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जिमी शेरगिल को एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश है, जिसका कोई इशारा या संकेत कुछ नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version