एक्सक्लूसिव: iPhone 16 जैसे कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगा OnePlus Nord CE 5, यहां देखें डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord CE 5 से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्पेसिफिकेशन की डिटेल आप तक पहुंचाने के बाद, अब हमें इस आने वाले फोन का एक्सक्लूसिव रेंडर मिला है, जिसमें इसका फ्रेश और नया डिज़ाइन दिखाई देता है। ये भारत में मई 2025 में लॉन्च होने वाला है। इसके डिज़ाइन में सबसे खास बात है कि इसका कैमरा मॉड्यूल iPhone 16 जैसा है। आप यहां इसके डिज़ाइन की पूरी डिटेल जान सकते हैं।

इस बार OnePlus ने अपने मिड-रेंज Nord फोन के डिज़ाइन को काफी हद तक बदला है। Nord CE 4 में जहां कर्व्ड फ्रेम है, वहीं Nord CE 5 में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक दिया गया है। बैक पैनल बिल्कुल क्लीन रखा गया है, बीच में OnePlus का लोगो और ऊपर की तरफ एक नया डुअल कैमरा सेटअप, जो काफी हद तक iPhone 16 की याद दिलाता है।

कैमरा मॉड्यूल में दो वर्टिकल रिंग्स में कैमरा लेंस हैं, जो ओवल शेप के अंदर फिट किए गए हैं। दोनों रिंग्स के बीच में एक डॉट भी नज़र आता है – हो सकता है ये माइक्रोफोन या कोई सेंसर हो। साथ ही LED फ्लैश को साइड में जगह दी गयी है। ये डिज़ाइन कुछ-कुछ OnePlus 13T और OPPO K13 से मिलता-जुलता है, लेकिन Nord CE 5 का लुक इस बार पहले से ज़्यादा साफ़ सुथरा और मिनिमल लग रहा है।

OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन

इस फोन के स्पेसिफिकेशन हमने हाल ही में आपके साथ शेयर किये हैं। इसमें आपको नीचे दिए फीचर मिलेंगे –

  • 6.7-इंच का FHD+ फ्लैट OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर
  • 7,100mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
  • 50MP (LYT600/IMX882) + 8MP (IMX355) डुअल कैमरा सेटअप, और
  • 16MP का सेल्फी कैमरा

इसके अलावा, इसमें 8GB RAM, 256GB स्टोरेज, हाइब्रिड सिम स्लॉट और सिंगल स्पीकर भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE 5 को भारत में ₹25,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जिससे ये मिड-रेंज मार्केट में Motorola Edge 60 Fusion, और आने वाले Nothing Phone 3a Pro जैसे फोनों के साथ प्रतियोगिता करेगा। अब आप बताएं कि कैसा लगा आपको Nord CE 5 का iPhone-इंस्पायर्ड कैमरा डिज़ाइन? क्या आप इस फोन का इंतज़ार कर रहे हैं? कमेंट में बता सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageOnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

OnePlus 16 के डिज़ाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रही है। सामने आई ऑफिशियल तस्वीरों में OnePlus 16 पिछले OnePlus 15 के बेहद करीब दिखता है। इसमें आपको वही ओवरऑल शेप, वही फ्लैट साइड्स और बैक पर वही जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि नए फोन को अलग दिखाने की एक कोशिश …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageiPhone 16 जैसे डिज़ाइन के साथ 7,000 से भी कम में लॉन्च हुआ ये फोन

iPhone 16 का डिज़ाइन अगर आपको याद तो, तो कंपनी ने इस बार कैमरा मॉड्यूल बदल दिया है। ठीक वैसे ही कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट डिज़ाइन के साथ POCO C71 ने आज भारत में दस्तक दी है। ये फोन मात्र 6,499 रुपए की शुरूआती कीमत आया है। इतनी कम कीमत पर भी इसमें आपको एक अच्छा …

Discuss

Be the first to leave a comment.