iPhone 16 जैसे डिज़ाइन के साथ 7,000 से भी कम में लॉन्च हुआ ये फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 16 का डिज़ाइन अगर आपको याद तो, तो कंपनी ने इस बार कैमरा मॉड्यूल बदल दिया है। ठीक वैसे ही कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट डिज़ाइन के साथ POCO C71 ने आज भारत में दस्तक दी है। ये फोन मात्र 6,499 रुपए की शुरूआती कीमत आया है। इतनी कम कीमत पर भी इसमें आपको एक अच्छा डिज़ाइन, 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh की बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे। इसके सभी स्पेसिफिकेशनों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

POCO C71 की कीमत और उपलब्धता

ये फोन दो मॉडलों में आया है और इसे 8 अप्रैल, 2025 की दोपहर, 12 बजे से ख़रीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे सुनहरे, नीले और काले रंगों में लॉन्च किया है।

  • 4GB + 64GB – 6,499 रुपए
  • 6GB + 128GB – 7,499 रुपए

POCO C71 स्पेसिफिकेशन

Poco C71 में इस बार डिस्प्ले और भी बड़ी है। जहां C61 में 6.7-इंच की स्क्रीन है, वहीँ C71 की डिस्प्ले 6.88-इंच की है। ये वॉटरड्रॉप नौच के साथ आने वाली स्क्रीन, एचडी+ डिस्प्ले और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आयी है। इसके अलावा इस बार इसमें 90Hz की जगह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है और गीले हाथों से भी इस बार टच काम करेगा।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जो 128GB स्टोरेज के साथ इसमें मौजूद है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप 2TB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं 

Poco ने अपने इस एंट्री लेवल फोन में डिस्प्ले के साथ साथ बैटरी को भी और बड़ा किया है। इस बार इसमें 5200mAh की बैटरी आयी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचरों में 32MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, Android 15 सॉफ्टवेयर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, इत्यादि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.