Dhurandhar Teaser: जब स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाए, तो समझो रणवीर सिंह लौट आए हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘Dhurandhar’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है, और कहना गलत नहीं होगा कि ये Dhurandhar teaser महज़ एक झलक नहीं, एक सिनेमाई विस्फोट है।

Ranveer Singh Dhurandhar teaser

2 मिनट 40 सेकंड की इस क्लिप में Dhurandhar First Look दिखाए गए हैं। रणवीर यहां जिस लुक में नज़र आते हैं, वो कहीं न कहीं ‘पद्मावत’ के अलाउद्दीन खिलजी की याद दिलाता है – लंबे बाल, भारी बॉडी, सिगरेट के धुएं के बीच झलकता चेहरा, और आंखों में गुस्से की आग। लेकिन इस बार बात कुछ और ही है। यहां रणवीर कॉमेडी, रंगीन कपड़े और हाई एनर्जी एंट्री से कोसों दूर हैं। वो शांत हैं, लेकिन खतरनाक।

Dhurandhar First Look

ये पढ़ें: Metro… In Dino Review: प्यार, पछतावा और उम्मीद की खूबसूरत मेट्रो

Dhurandhar First Look की शुरुआत आर. माधवन की गूंजती आवाज़ से होती है, और वहीं से दर्शक टीज़र के साथ बंधने लगेंगे। कहानी एक सीक्रेट मिशन पर आधारित लगती है, जहां रणवीर एक ऐसे एजेंट का किरदार निभा रहे हैं जो अब छुपा नहीं रहना चाहता। ये ट्रेलर इंटरनेट पर बेहद पॉपुलर होता जा रहा है और इसका कारण सिर्फ रणवीर नहीं, बल्कि इसकी बाकी स्टारकास्ट भी है, जो एक मिनट के लिए आपको स्क्रीन से आँखे हटाने नहीं देती।

बाकी स्टारकास्ट भी दमदार है —

संजय दत्त

धुरंधर में संजय दत्त लुक बेहद गंभीर है, जैसे कि उनकी फिल्मी विरासत। आंखों में झलकता गुस्सा और कुर्सी पर बैठे उनका रुबाब, लगता है जैसे वो रणवीर के किरदार को परखने आए हों।

Dhurandhar First Look

ये पढ़ें: Ramayana Teaser में Ravi Dubey की एंट्री बनी चर्चा का विषय, जो निभाएंगे Ranbir Kapoor के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार

आर. माधवन

वो इस Dhurandhar teaser में केवल नैरेशन नहीं कर रहे। उनकी आवाज़, लुक और आभा से लगता है कि इस कहानी की चाबियां उन्हीं के पास हैं। सिर मुंडाया हुआ, सख्त लहज़ा और रहस्यमय आभा। माधवन इस इस रणनीति की धुरी लगते हैं। उनके लुक से लग रहा है, जैसे इसमें वो भारतीय स्पाई अजीत डोवल का किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय खन्ना

कुछ एक्टर फिल्म में चाहें एक छोटी सी भूमिका निभाएं, वो दर्शकों पर एक ऐसा असर छोड़ जाते हैं, जो उन्हें हमेशा याद रहे और अक्षय खन्ना उन्हीं में से हैं। पठानी सूट में उनके एक्सप्रेशन ठंडे हैं, लेकिन उनमें छुपा खतरा साफ महसूस होता है। ये किरदार शायद कहानी का सबसे अडिग और चालाक चेहरा हो सकता है।

Dhurandhar Teaser

अर्जुन रामपाल

जब अर्जुन स्क्रीन पर आते हैं, तो आप उन्हें देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस बार उनका अंदाज कुछ और ही है – सफेद दाढ़ी, सुनहरा दांत, और चेहरे से टपकता खून। ऐसा किरदार जो या तो सबको धोखा देगा या सबको चौंकाएगा।

सारा अर्जुन

इन सब किरदारों के बीच जब सारा को मैंने Dhurandhar teaser में जब पहली बार लीड हीरोइन के तौर पर देखा तो मैं चौंक गयी और ये काफी दिलचस्प भी है। टीज़र में उनकी मौजूदगी भले ही थोड़ी हो, लेकिन असर बहुत गहरा है। अगर आपको याद नहीं है, तो मैं बता दूँ कि सारा अर्जुन अपने बचपन से ही एक्टिंग कर रहीं हैं। उन्हें हमने ‘पोन्नियिन सेलवन’ की छोटी नंदिनी के रूप में देखा था और अब रणवीर के साथ बतौर लीड हीरोइन दिखेंगी। इस रोल के साथ सारा ने चाइल्ड आर्टिस्ट से मेनस्ट्रीम हीरोइन बनने का पायदान पार कर लिया है।

Dhurandhar Teaser

ये पढ़ें: 8 Best Crime Thriller Web Series On OTT जो आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी

Dhurandhar movie trailer में ना कोई मेलोड्रामा है, ना बनावटी डायलॉगबाज़ी। बस, स्क्रीन पर ऐसा कुछ है जिससे आंखें हटती नहीं। कैमरा, बैकग्राउंड स्कोर और विज़ुअल्स सब मिलकर कुछ बड़ा आने का वादा कर रहे हैं। और सबसे बड़ी बात रणवीर सिंह वापसी कर चुके हैं। अब जब फिल्म 2 जनवरी 2026 को रिलीज़ होनी है, तो एक बात तय है कि आप भी इसका इंतज़ार करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Imageभारत की 6 जगहें, जहां रात में सिर्फ आसमान नहीं, पूरी कायनात आपकी आंखों के सामने उतर आती है (अपना बेस्ट कैमरा फोन यहां ले जाना न भूलें)

Best Stargazing Places in India – हम सब भागते हैं। ट्रैफिक, नोटिफिकेशन, डेडलाइन, और एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन। थक-हारकर जब मन थोड़ा सुकून ढूंढने का करता है तो हम पहाड़ों की तरफ निकल पड़ते हैं। लेकिन हममें से ज़्यादातर लोग एक चीज़ चूक जाते हैं, जो असल में सबसे बड़ा सुकून देती है, और …

ImageAditya Dhar के Dhurandhar Trailer को देख दर्शक हैरान – इतना डार्क… इतना इंटेंस… कि रोंगटे खड़े हो गए

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म Dhurandhar का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में है। URI के डायरेक्टर Aditya Dhar इस बार एक ऐसा इंटेलिजेंस-थ्रिलर लेकर आए हैं, जिसमें हर किरदार अपनी साइड से कोई न कोई चाल चल रहा है। ट्रेलर साफ बताता है कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products