Dhurandhar 2 Trailer Release Date: खत्म हुआ इंतज़ार, इस दिन आएगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धमाकेदार ट्रेलर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से जिस फिल्म का इंतज़ार हो रहा था, अब उससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ गई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” (Dhurandhar 2) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट बताती हैं कि मेकर्स आज यानि यानी 5 मार्च को फिल्म के कुछ नए पोस्टर भी जारी करने वाले हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ सकता है। लंबे समय से इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही थी और अब ट्रेलर की तारीख सामने आने से इंतज़ार और दिलचस्प हो गया है।

ये पढ़ें: फ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

पहले क्या चल रही थी चर्चा

इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च, यानि होली से एक दिन पहले रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन बाद में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इन खबरों को गलत बताया।

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में साफ कहा कि मेकर्स की ओर से ट्रेलर रिलीज़ को लेकर 3 मार्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। यानि सोशल मीडिया पर चल रही ये खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुईं।

5 भाषाओं में रिलीज़ होगी फिल्म

“धुरंधर 2” को इस बार बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जा रहा है। पहली फिल्म जहां सिर्फ हिंदी में आई थी, वहीं धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इसके निर्माता आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

ये पढ़ें: 30 मिनट में 75% चार्ज! Samsung का नया 60W फास्ट चार्जर भारत में लॉन्च

बॉक्स ऑफिस क्लैश टला

पहले खबर थी कि 19 मार्च को आदित्य धर की धुरंधर 2 और यश की फिल्म Toxic के बीच बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। लेकिन अब “टॉक्सिक” के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ 4 जून तक टाल दी है। बताया गया कि मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के कारण फिल्म की ग्लोबल रिलीज़ में दिक्कतें आ सकती थीं।

पहली फिल्म की कहानी

“धुरंधर” के पहले पार्ट में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार नज़र आए थे। फिल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट पर आधारित थी, जो कराची में अंडरकवर रहकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है।

अब “धुरंधर 2” उसी कहानी को आगे बढ़ाएगी, जहां भारतीय अंडरकवर एजेंट हमजा अली मझारी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड के अंदर तक घुस चुका है। ऐसे में फिल्म में एक बार फिर हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिल और बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImageThamma Trailer Release: Stree मेकर्स का नया तोहफ़ा, इस दिन मिलेगा हॉरर, कॉमेडी और लव स्टोरी का ज़बरदस्त तड़का

Stree और Munjya जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मेकर्स Maddock Films अब लेकर आए हैं एक और धमाका – Thamma। शुक्रवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और फैन्स के लिए ये किसी तोहफ़े से कम नहीं। Nawazuddin Siddiqui, Ayushmann Khurrana और Rashmika Mandanna जैसे कलाकारों की ये फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमैंस …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.