Coolpad Note 6 हुआ ड्यूल सेल्फी कैमरे के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर Coolpad ने अपने नए Note 6 को भारत में लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Coolpad Note 6 में आपको बेहतर ड्यूल-सेल्फी कैमरा, बढ़ी बैटरी, स्मार्ट डॉक और अच्छा डिजाईन देखने को मिलेगा। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A6 और A6+ के स्पेसिफिकेशन हुए लीक; जल्दी हो सकते है लांच

Coolpad Note 6 की कीमत

Coolpad Note 6 यहाँ पर 3GB रैम+32GB स्टोरेज तथा 4GB रैम+64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया गया है जिनकी कीमत क्रमशः 8,999 रुपए तथा 9,999 रुपए रखी गयी है। यह फोन आपको 1 मई से दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट में लगभग सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Coolpad Note 6 को अभी हाल ही में लांच किये गये Vivo’s Y71 तथा Y53i से अच्छी टक्कर मिल सकती है क्योकि दोनों ही फ़ोनों की कीमत समान रखी गयी है।

Coolpad Note 6 के फीचर

Coolpad Note6 में 5.5-inch FHD (1980X1080) IPS LCD 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रीन के चारो तरफ आपको पर्याप्त बेज़ेल दिए गये है ताकि फोन में सामने नीचे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सके।

आन्तरिक रूप से फोन में, 1.4GHz स्नैपड्रैगन 435 ओक्टा-कोर प्रोसेसर (Adreno 505 के साथ) तथा 4GB रैम विकल्प दिया गया है। फोन में आपको 32GB/64GB स्टोरेज भी दी गयी है जिसको आप माइक्रोSD कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ा सकते है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi कर सकता है इस साल दो एंड्राइड-वन डिवाइस को लांच

फोटोग्राफी के लिए, Coolpad Note 6 में आपको 8MP + 5MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा तथा रियर साइड में 13MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरे में आपको पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटी मोड, मोशन मोड, इरेस मोड, और पैनोरमा जैसे फीचर भी दिए गये है।

Note 6 में एंड्राइड 7.1 नोगत ऑपरेटिंग सिस्टम तथा 4070mAh की बैटरी दी गयी है जिससे इस डिवाइस का भार लगभग 170 ग्राम हो जाता है। Coolpad Note 6 में कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G VoLTE, WLAN 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.0, 2 SIM(Nano+Nano), और GPS की सुविधा दी गयी है।

Coolpad Note 6 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Coolpad Note 6
डिस्प्ले 5.5-इच FHD+ 16:9
प्रोसेसर  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435
रैम 3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 7.1 नोगत
प्राथमिक कैमरा 13MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 8MP+5MP, LED फ़्लैश
बैटरी 4070mAh
माप –
अन्य  ड्यूल सिम, 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
प्राइस  8,999/9,999 रुपए

मई 2018 में लांच होने वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

Related Articles

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageCoolpad Cool 6 हुआ 48MP ट्रिपल कैमरा और 21MP फ्रंट पॉप कैमरा के साथ लांच

Coolpad ने आज इंडिया में Cool 6 को लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपए से शुरू होती है। Cool 6 में आपको एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर के साथ 48MP ट्रिपल कैमरा और पॉप अप सेल्फी सेंसर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है Coolpad Cool 6 के फीचर और प्राइस पर: Coolpad …

ImageCoolpad Cool 3 Plus इंडिया में ड्यू-ड्राप नौच के साथ हुआ लांच: कीमत सिर्फ 5,999 रुपए

इस साल की शुरूआत में Cool 3 को लांच करने के बाद Coolpad ने आज इंडिया में Cool 3 Plus को लांच कर दिया है जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रुपए से शुरू होती है। Cool 3 Plus में आपको लेटेस्ट एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर के साथ ड्यू-ड्राप नौच डिस्प्ले दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Discuss

Be the first to leave a comment.