Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna की असली कमाई सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, बाकी कंटेस्टेंट्स की फीस भी जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Bigg Boss 19 का फिनाले इस सीज़न की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा। इसमें Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna रहे। और ये केवल विजेता के रूप में ही नहीं, बल्कि पूरे सीज़न में सबसे अधिक कमाई करने वाले प्रतिभागी के रूप में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौरव खन्ना शुरुआत से ही शांत, स्थिर और रणनीतिक रूप से मज़बूत खिलाड़ी रहे हैं। इस सीज़न में आखिर में जीती गयी रकम, उनकी पूरे सफर में कमाई गयी रकम के सामने कुछ भी नहीं है। वहीँ अन्य प्रतिभागियों के कितनी फीस ली है, वो भी आप यहां जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Mrs Deshpande: वो कहानी जो आपको शुरुआत में धोखा देती है और अंत में सोचने पर मजबूर करती है

Gaurav Khanna बने सबसे ज़्यादा कमाने वाले प्रतिभागी

गौरव खन्ना को इस सीज़न में प्रति सप्ताह लगभग ₹17.5 लाख फीस दी गई। शो में 14 सप्ताह तक बने रहने पर उनकी कमाई लगभग ₹2.45 करोड़ पहुंचती है, जबकि 15 सप्ताह पूरे करने की स्थिति में यह राशि बढ़कर लगभग ₹2.62 करोड़ हो जाती है।

फिनाले जीतने पर गौरव को ₹50 लाख की इनामी राशि, एक ब्रांड-न्यू कार और बिग बॉस 19 की ट्रॉफी भी मिली। इस प्रकार कुल कमाई का आंकड़ा लगभग ₹3.12 करोड़ के आसपास बैठता है, जो उन्हें इस सीज़न का सर्वाधिक कमाई करने वाला प्रतिभागी बनाता है।

ये भी पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इसी प्लेटफॉर्म पर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

अन्य प्रमुख प्रतिभागियों की साप्ताहिक फीस

Gaurav Khanna और बाकी कंटेस्टेंट्स की फीस

गौरव के अतिरिक्त कई प्रतियोगियों की फीस भी चर्चा में रही। Amaal Malik (अमाल मलिक) इस सीज़न के दूसरे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले प्रतिभागी थे, जिन्हें प्रति सप्ताह लगभग ₹8.75 लाख दिए गए। इसके बाद Tanya Mittal (तान्या मित्तल) की साप्ताहिक फीस ₹3 लाख से ₹6 लाख के बीच मानी गई।

Farhana Bhatt (फरहाना भट्ट), जो फर्स्ट रनर-अप रहीं को लगभग ₹2 लाख से ₹4 लाख प्रति सप्ताह फीस मिली। कॉमेडियन Pranit More (प्रणित मोरे) इस सीज़न के कम फीस पाने वाले प्रतियोगियों में थे, जिनकी कमाई करीब ₹1 लाख से ₹2 लाख प्रति सप्ताह रही।

Aawez Darbaar (आवेज़ दरबार) और Ashnoor Kaur (अशनूर कौर) की फीस क्रमशः लगभग ₹6 लाख और ₹4–8 लाख प्रति सप्ताह बताई जाती है। Kunickaa Sadanand (कुणिका सदानंद) को ₹2–4 लाख प्रति सप्ताह, जबकि Abhishek (अभिषेक कुमार) को ₹2–4 लाख प्रति सप्ताह भुगतान किया गया।

Mridul Sharma (मृदुल शर्मा) की साप्ताहिक फीस लगभग ₹4–6 लाख के बीच मानी जाती है।

हालांकि ये सभी आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और शो निर्माताओं द्वारा आधिकारिक रूप से इनकी पुष्टि नहीं की गयी है।

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना ने न केवल प्रदर्शन के आधार पर बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे सीज़न के दौरान उनकी स्थिरता, लोकप्रियता और दर्शकों का समर्थन उनकी कुल कमाई में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अन्य प्रतिभागियों की तुलना में वे इस सीज़न के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले प्रतिभागी रहे, जबकि कई अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी लोकप्रियता और योगदान के अनुसार उल्लेखनीय आय अर्जित की।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageDe De Pyaar De 2 OTT release date की जानकारी के साथ खुला बड़ा राज़ – अजय देवगन की फीस सुनकर चौंक जाएंगे

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अपनी रोमांटिक – कॉमेडी के साथ फिर लौट आए हैं। De De Pyaar De 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और इसके ट्रेलर, म्यूज़िक और स्टारकास्ट ने पहले ही अच्छी चर्चा बना दी थी। R Madhavan की एंट्री ने सीक्वल को और भी दिलचस्प बना दिया है। इंटरनेट …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageBigg Boss 19 Confirmed Contestants: टीवी स्टार्स से इन्फ्लुएंसर्स तक, कौन चलाएगा घर की सरकार? जानिए उनका पूरा बैकग्राउंड

टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 अपने नए सीज़न और धमाकेदार थीम “Gharwalon Ki Sarkaar” के साथ आ चुका है। इस बार घर के सदस्य सिर्फ गेम नहीं खेलेंगे बल्कि सरकार और विपक्ष के रूप में राजनीति भी करेंगे। 24 अगस्त को होस्ट Salman Khan, जिनकी मौजूदगी शो को और …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.