Home बेस्ट 5 Sony IMX682 सेंसर के साथ उपलब्ध 6 बेस्ट स्मार्टफोन

Sony IMX682 सेंसर के साथ उपलब्ध 6 बेस्ट स्मार्टफोन

0

इस साल की शुरुआत से ही स्मार्टफ़ोनों में क्वैड कैमरा सेटअप दिया जाना काफी लोकप्रिय रहा है। 48MP Sony IM586 सेंसर का इस्तेमाल लगभग सभी ब्रांड्स ने अपनी डिवाइसों में किया है। सोनी के बाद सैमसंग ने भी ज्यादा मेगापिक्सेल की इस रेस में अपनी उपस्तिथि दर्ज करके 108MP तक के प्राइमरी सेंसर को मार्किट में पेश किया है। लेकिन अभी भी मिड रेंज स्मार्टफ़ोनों में Sony IMX682 सेंसर काफी ज्यादा देखा जाने वाला सेंसर बन रहा है तो चलिए नज़र डालते है की Sony IMX682 सेंसर के मार्किट में उपलब्ध लुच आकर्षक विकल्पों पर:

1. Xiaomi Mi 10T 5G

शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज Mi 10T Pro में 108MP कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया था लेकिन स्टैण्डर्ड Mi 10T मॉडल में आपको 64MP Sony IMX682 सेंसर भी देखने को मिलता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ काफी आकर्षक कीमत पर पेश किया गया है।

हैण्डसेट में आपको IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए यहाँ 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा यहाँ LPDDR5 रैम और MIUI 12 सॉफ्टवेयर भी देखने को मिलता है।

डिस्प्ले: 6.67- इंच FHD+ LCD 144Hz | प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 865 ओक्टा कोर | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 10 (MIUI 12) | रियर कैमरा: 64MP + 13MP + 5MP (Mi 10T) | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 216g (Mi 10T) | माप: 165.1 x 76.4 x 9.3 mm | बैटरी: 5000mAh

2. Samsung Galaxy M51

सैमसंग के Galaxy M51 फोन में आपको क्वैड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, इसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर 64MP Sony IMX682 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में एक अच्छा कैमरा फोन चाहते है तो Galaxy M15 एक अच्छा विकल्प साबित होता है।

फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है लेकिन इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी फोन को हाथ में पकड़ने पर आपको काफी अच्छी फील आती है। फोन में सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी दिया गया है।

डिस्प्ले: 6.7- इंच FHD+ AMOLED | प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 730G ओक्टा कोर | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 10 | रियर कैमरा: 64MP + 12MP + 5MP + 5MP | फ्रंट कैमरा: 32MP | वजन: 213g | माप: 163.9 x 76.3 x 9.5 mm | बैटरी: 7000mAh

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version